चंदवारा बसंती दुर्गा पूजा महोत्सव सह मंदिर निर्माण समिति की बैठक, अशोक बने अध्यक्ष

Mar 09, 2026 11:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कोडरमा
share

चंदवारा में बसंती दुर्गा पूजा महोत्सव सह मंदिर निर्माण समिति की बैठक हुई। अध्यक्ष अशोक सिंह की अध्यक्षता में पूजा धूमधाम से मनाने की योजना बनाई गई। बैठक में नए पदाधिकारियों का चयन किया गया, जिसमें अध्यक्ष अशोक सिंह कपूर, उपाध्यक्ष कृष्णा प्रसाद राणा, सचिव सुरेश पंडित और कोषाध्यक्ष राजकुमार मोदी शामिल हैं।

चंदवारा बसंती दुर्गा पूजा महोत्सव सह मंदिर निर्माण समिति की बैठक, अशोक बने अध्यक्ष

चंदवारा निज प्रतिनिधि। बसंती दुर्गा पूजा महोत्सव सह मंदिर निर्माण समिति, चंदवारा की बैठक सोमवार को मंदिर परिसर में हुई। इसकी अध्यक्षता मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष अशोक सिंह ने की। इसमें पूजा को धूमधाम से मनाने को लेकर चर्चा की। बैठक में सर्वसम्मति से बसंती दुर्गा पूजा महोत्सव के लेकर पदाधिकारियों का चयन किया गया। इसमें अध्यक्ष अशोक सिंह कपूर, उपाध्यक्ष कृष्णा प्रसाद राणा, सचिव सुरेश पंडित, कोषाध्यक्ष राजकुमार मोदी को बनाया गया। वहीं सदस्य के रूप अशोक सिंह, मिथलेश रजक, मुखिया संतोष कुशवाहा, पंचायत समिति प्रतिनिधि बाल गोविंद सोनी, उप प्रमुख प्रतिनिधि बिजेंद्र यादव, अनिल मोदी, डॉ. सुनील मोदी, मुखिया प्रतिनिधि संजय दास, सत्येंद्र यादव, सुभाषचंद्र बरनवाल, महरू मोदी, प्रमोद सोनी आलोक कपूर, बबलू सिंह आदि के नाम शामिल हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।