प्रथम चरण का जनगणना 16 मई से, प्रगणक व सुपरवाईजर की हुई बैठक
कोडरमा में जनगणना 2027 के पहले चरण के लिए प्रगणकों और सुपरवाइजरों की बैठक आयोजित की गई। इस चरण का कार्य 16 मई से 14 जून तक चलेगा। प्रगणकों को पहले तीन दिन में नजरी नक्शा बनाना और 19 मई से 33 प्रश्नों का उत्तर लेना होगा। कार्य का सत्यापन सुपरवाइजर द्वारा किया जाएगा।

कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। प्रखंड सभागार कोडरमा में जनगणना 2027 के प्रथम चरण के जनगणना कार्य में लगाए गए प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों कि बैठक शुक्रवार को बुलाई गई। ग्रामीण क्षेत्र कोडरमा प्रखंड में जनगणना का कार्य प्रखंड विकास पदाधिकारी सह जनगणना चार्ज पदाधिकारी मनोज कुमार रवि के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में किया जा रहा है। प्रथम चरण 16 मई से शुरू होगा और 14 जून तक चलेगा। प्रशिक्षक सुदीप सहाय एवं मनोज चौरसिया ने सभी को बताया कि प्रथम चरण के प्रथम तीन दिन में सभी प्रगणकों को अपने आवंटित ब्लॉक का नजरी नक्शा बनाना है l 19 मई से सभी प्रगणकों द्वारा सभी घर में जा कर ,33 प्रश्नों का उत्तर लेना होगा।
सभी प्रगणकों के कार्य का सत्यापन सुपरवाइजर द्वारा किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


