Kodarma News: शिक्षण संस्थानों में शान से फहराया गया तिरंगा
हिन्दुस्तान, कोडरमा
Kodarma News: कोडरमा के विद्यालयों में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया गया। बीआर इंटरनेशनल स्कूल में छतरबर पंचायत के मुखिया गुलाम मुस्तफा और अन्य विशिष्ट अतिथि मौजूद थे। विवेकानंद कॉन्वेंट स्कूल में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें छात्रों ने कई प्रदर्शन किए।

Kodarma News: कोडरमा। जिले के शिक्षण संस्थानों में स्वतंत्रता दिवस पर शान से तिरंगा फहराया गया। बीआर इंटरनेशनल स्कूल, चाराडीह और विवेकानंद कॉन्वेंट स्कूल मेंकई कार्यक्रम आयोजित किए गए। बीआर इंटरनेशनल स्कूल में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छतरबर पंचायत के मुखिया गुलाम मुस्तफा, विशेष रूप से विद्यालय के निदेशक ओपी. राय,, मैनेजिंग डायरेक्टर राखी शर्मा, विश्व हिंदू परिषद के प्रांत अधिकारी अरविंद सिंह, अजय वर्मा, मनोज चंद्रवंशी तथा मेरा भारत संस्था के परवेज उपस्थित रहे। विवेकानंद कॉन्वेंट स्कूल में निदेशक अनिल कुमार प्राचार्य राधेश्याम पंडित मौजूद थे। मौके पर स्कूली छात्र छात्राओं ने कई कार्यक्रम प्रस्तुत किया।


