कार पुल की रेलिंग से टकरायी, चालक घायल
Newswrap हिन्दुस्तान, कोडरमा
चंदवारा थाना क्षेत्र में जौंगी-नावाडीह गांव के पास एक कार अनियंत्रित होकर नदी के पुल की रेलिंग से टकरा गई। इस हादसे में चालक घायल हो गया जबकि अन्य सवारों को हल्की चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिलवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

चंदवारा। चंदवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत जौंगी-नावाडीह गांव के समीप एक कार अनियंत्रित होकर नदी के पुल की रेलिंग से जा टकरायी। इस दुर्घटना में चालक घायल हो गया, जबकि कार में सवार अन्य लोगों को हल्की चोटें आई हैं। बताया जाता है कि कार चौपारण से तिलैया की ओर आ रही थी। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वाहन पुल की रेलिंग से टकरा गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया। घटना को लेकर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


