बस से रांची और पटना जाना हुआ महंगा, बढ़ा बस भाड़ा
कोडरमा में बस भाड़े में एक जून से 20 से 30 प्रतिशत का इजाफा किया जाएगा। यह निर्णय हाल के दिनों में तेल, टायर और मोटर पार्ट्स की कीमतों में वृद्धि के कारण लिया गया है। एसी और नॉन एसी बसों के लिए नए भाड़े की घोषणा की गई है।

कोडरमा, वरीय संवाददाता आज से कोडरमा से रांची और पटना की ओर बस से जाना महंगा हो जाएगा। हाल के दिनों में तेल के अलावा टायर और मोटर पार्ट्स के दाम में इजाफा होने के कारण जिले के बस संचालकों की ओर से यह फैसला लिया गया है।
बस भाड़े में वृद्धि का निर्णय
बस संचालकों की ओर से बैठक कर यह फैसला लिया गया है कि बस भाड़े में एक जून से 20 से 30 फीसदी तक का इजाफा किया जाएगा। कोडरमा जिला बस ओनर एसोसिएशन की हुई बैठक में कई बातों पर सहमति बनी। बस भाड़े में इजाफा को लेकर बस संचालक बंशी यादव और संवेदक सह संचालक संजय यादव ने बताया कि एसी बसों में 50 और और नॉन एसी बसों में भी 30 से लेकर 50 रुपये तक का इजाफा किया गया है।
नए भाड़े की जानकारी
रांची के लिए एसी में चार सौ, नॉन एसी में देने होंगे 350 रुपये
नए भाड़ा के अनुसार, आज से कोडरमा से रांची के लिए एसी में 350 की जगह 400, नॉन एसी में 300 की जगह 350 रुपये देने होंगे। इसी तरह हजारीबाग के लिए एसी में 120 की जगह 150 और नॉन एसी में 120 की जगह 140 रुपये देने होंगे। रामगढ़ के लिए एसी में 200 की जगह 250 और नॉन एसी में 200 की जगह 220 रुपये यात्रियों से लिए जाएंगे।
अन्य रूट्स के लिए भाड़ा
बैठक में यह तय किया गया कि गिरिडीह के लिए नॉन एसी में 200 की जगह 250, नवादा के लिए एसी में 170 की जगह 200 और नॉन एसी में 150 की जगह 180 रुपये यात्रियों से वसूले जाएंगे। इसके अलावा नया भाड़ा के अनुसार, चतरा के लिए नॉन एसी में 200 की जगह 220 रुपए देने होंगे।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


