त्योहारों में विशेष सतर्कता और सुरक्षा बरतना पुलिस का कर्तव्य: आईजी

Mar 02, 2026 02:10 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कोडरमा
share

बोकारों रेंज के आईजी सुनील भास्कर आज रेंज के सभी एसपी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर अफसरों को विशेष दिशा-निर्देश जारी करेंगे।

त्योहारों में विशेष सतर्कता और सुरक्षा बरतना पुलिस का कर्तव्य: आईजी

कोडरमा, वरीय संवाददाता। बोकारो रेंज के आईजी सुनील भास्कर आज रेंज के सभी एसपी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर अफसरों को विशेष दिशा-निर्देश जारी करेंगे। हिन्दुस्तान से विशेष बातचीत के दौरान आईजी सुनील भास्कर ने बताया कि सभी एसपी को त्योहार में सुरक्षा और सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है। आईजी सुनील भास्कर ने बताया कि होली, रमजान और रामनवमी के मद्देनजर बोकारो प्रक्षेत्र के तहत आनेवाले सभी जिलों के एसपी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर कानून व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी। इस दौरान कई दिशा निर्देश भी जारी किए जाएंगे। कहा कि सुरक्षा और विधि-व्यवस्था से कोई समझौता नहीं होगा।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिलों से जो जानकारी मांगी गई है उसकी भी समीक्ष आईजी सुनील भास्कर की ओर से की जाएगी। आईजी की ओर से बताया गया कि आमलोगों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए पुलिस मुख्यालय की ओर से सभी अधिकारियों और जवानों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। आईजी ने सभी जिलों के एसपी से संवेदनशील स्थानों और वांटेड लोगों की सूची मांगी है। कहा कि पुलिस को असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखने का आदेश दिया गया है। जेल से जो अपराधी छूटे हैं, उसका भी पूरा इतिहास मांगा गया है। बोकारो रेंज के तहत आनेवाले सभी जिलों के एसपी को सोशल मीडिया पर विशेष नजर रखने का निर्देश आईजी सुनील भास्कर की ओर से जारी किया गया है। भ्रामक सूचनाएं या सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों सख्त कार्रवाई की बात कही। उन्होंने कोडरमा समेत सभी जिलों के एसपी को आदेश दिया है कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की कोई चूक नहीं होनी चाहिए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।