Hindi NewsJharkhand NewsKodarma NewsBody of Woman Found on Railway Track in Koderma Investigation Underway

महिला का शव रेल ट्रैक से बरामद, पुलिस जांच में जुटी
संक्षेप:
कोडरमा टाउन स्टेशन के पास बुधवार सुबह एक महिला का क्षत-विक्षत शव रेलवे ट्रैक पर मिला। लाइन मैन ने शव को देखकर स्टेशन मास्टर को सूचित किया। आरपीएफ और कोडरमा पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान तथा जांच...
Aug 14, 2025 01:36 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कोडरमा
कोडरमा हमारे प्रतिनिधि। कोडरमा टाउन स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर बुधवार सुबह एक महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। जानकारी के अनुसार, कोडरमा-गिरिडीह रेलखंड के जलवाबाद स्थित रेलवे ब्रिज के निकट लाइन मैन नियमित जांच के दौरान शव को देखकर चौंक गया। उसने तुरंत इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी। सूचना मिलते ही आरपीएफ टीम मौके पर पहुंची और शव की पहचान में जुट गई। इसके बाद कोडरमा पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर शिनाख्त व जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है।


लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




