परसाबाद-दसरा सेक्शन में रेलवे ट्रैक के पास मिला वृद्ध का शव

परसाबाद-दसरा सेक्शन में रेलवे ट्रैक के पास मिला वृद्ध का शव

संक्षेप:

जयनगर में परसाबाद-दसरा रेलवे स्टेशन के बीच एक वृद्ध का शव मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बैजनाथ प्रसाद के रूप में हुई, जिनकी उम्र लगभग 75 वर्ष थी। शव के पास कोई रेलवे टिकट नहीं...

Aug 27, 2025 01:50 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कोडरमा
share

जयनगर, निज प्रतिनिधि। परसाबाद-दसरा रेलवे स्टेशन के बीच मंगलवार सुबह एक वृद्ध का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार परसाबाद-दसरा स्टेशन के बीच पोल संख्या 363/10 के पास डाउन लाइन पर शव देखा गया। रेल प्रशासन को सूचना मिलते ही परसाबाद कैंपिंग ड्यूटी पर तैनात आरक्षी परमेश्वर महतो और आरक्षी रवि पासवान मौके पर पहुँचे। इसके बाद घटना की सूचना स्थानीय चलकुसा थाना को दी गई। जांच में पाया गया कि मृतक करीब 75 वर्षीय पुरुष था, जिसका सिर बुरी तरह फटा हुआ था। घटनास्थल पर की-मैन भी मौजूद थे। कुछ ही देर बाद चलकुसा थाना के एसआई मलिक मुर्मू दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुँचे और शव की तलाशी ली।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

तलाशी के दौरान मृतक के पास से कोई वैध रेलवे टिकट नहीं मिला, लेकिन एक आधार कार्ड बरामद हुआ। आधार कार्ड से मृतक की पहचान बैजनाथ प्रसाद (उम्र लगभग 75 वर्ष), पिता स्वर्गीय गया राम, निवासी सहरपुर, थाना सिंदरी, जिला धनबाद के रूप में हुई। पुलिस ने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।