BJP Welcomes MLA Amit Kumar Yadav with Grand Ceremony at Forlane Chowk भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक का किया स्वागत, Kodarma Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsKodarma NewsBJP Welcomes MLA Amit Kumar Yadav with Grand Ceremony at Forlane Chowk

भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक का किया स्वागत

जयनगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक अमित कुमार यादव का फोरलेन चौक पर भव्य स्वागत किया। यह उनकी जीत के बाद पहली मुलाकात थी। विधायक ने इसे जनता की जीत बताया और विश्वास दिलाया कि वह जनता की अपेक्षाओं...

Newswrap हिन्दुस्तान, कोडरमाSat, 28 Dec 2024 02:05 AM
share Share
Follow Us on
भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक का किया स्वागत

जयनगर निज प्रतिनिधि फोरलेन चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने शुक्रवार को विधायक अमित कुमार यादव का फुल माला के साथ भव्य स्वागत किया, साथ हीं जीत की बधाई दी। विधायक अपनी जीत के बाद पहली बार अपने कार्यकर्ताओं से मिलने केटीपीएस फोरलेन चौक पहुंचे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद प्रतिनिधि मनोज साव व संचालन पूर्व उप मुखिया महेश यादव ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक अमित यादव ने कहा कि यह हमारी जीत नहीं बल्कि जनता की जीत है। जनता ने जिस आशा व विश्वास के साथ उन्हें जिताया है, उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। कार्यक्रम को पूर्व मंडल अध्यक्ष रामदेव मोदी, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, सुखदेव यादव आदि ने भी संबोधित किया। मौके पर धानेश्वर ठाकुर, ललित शर्मा, मुखिया संजय साव, मनोज सिंह, छोटेलाल सिंह, दीपक वर्णवाल, विक्की राणा, दिनेश यादव, सुभाष यादव, विजय यादव, रीतलाल साव, अभय सिंह, मंटू कुमार, राजू साव समेत कई लोग मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।