भाजपा की कार्यशाला में संगठन को बूथस्तर पर मजबूत करने का संकल्प
विधायक अमित कुमार यादव ने कहा कि किसी भी पार्टी की रीढ़ उसके कार्यकर्ता होते हैं। इसलिए हम सभी को मिल जुलकर, बूथ स्तर पर मजबूती प्रदान करना होगा। उन्

जयनगर, निज प्रतिनिधि। भाजपा का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत प्रखंड के मधवाटांड स्थित आदर्श प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार को संपन्न हो गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक अमित कुमार यादव तथा प्रभारी जिला परिषद सदस्य केदारनाथ यादव मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरुआत विधायक अमित कुमार यादव ने किया। विधायक अमित कुमार यादव ने कहा कि किसी भी पार्टी की रीढ़ उसके कार्यकर्ता होते हैं। इसलिए हम सभी को मिल जुलकर, बूथ स्तर पर मजबूती प्रदान करना होगा। उन्होंने कहा कि हम सभी का दायित्व है कि संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करें।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष चंदन पासवान ने किया। इस अवसर पर जिप सदस्य केदार यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय राणा, सुधीर सिंह, बिन्देश्वरी बिहारी, वीरेंद्र मोदी, सांसद प्रतिनिधि किशुन यादव, प्रियंका देवी, मनोज चौधरी, कैलास दास, धानेश्वर यादव, कैलाशलाल बर्नवाल, रामसहाय यादव, रामचन्द्र यादव, प्रसादी चंद्र राणा, रामलखन यादव, शशिकांत चौधरी सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


