Kodarma News: भाजपा की प्रेसवार्ता आज, सेवा ही संकल्प अभियान पर होगी चर्चा
हिन्दुस्तान, कोडरमा
Kodarma News: भारतीय जनता पार्टी जिला कोडरमा 13 सितंबर को एक प्रेस वार्ता आयोजित करेगी। यह वार्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से शुरू होने वाले 'सेवा ही संकल्प अभियान' के बारे में होगी। प्रेस वार्ता में बरकट्ठा विधायक अमित यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

Kodarma News: कोडरमा। भारतीय जनता पार्टी जिला कोडरमा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा ही संकल्प अभियान’ को लेकर 13 सितंबर को प्रेस वार्ता आयोजित की जाएगी। भाजपा के जिलाध्यक्ष अनूप जोशी ने बताया कि प्रेसवार्ता झुमरी तिलैया के महाराणा प्रताप चौक के समीप स्थित शिव वाटिका में सुबह 11:30 बजे होगी। प्रेसवार्ता में बरकट्ठा विधायक अमित यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस दौरान भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से शुरू होने वाले सेवा ही संकल्प अभियान के तहत आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी जाएगी।
ये भी पढ़ें:भाजपा मनाएगी सेवा एवं जनभागीदारी का पखवाड़ा


