भाजपा ने सतगावां और बासोडीह मंडल की नई कमेटियों का किया विस्तार
भारतीय जनता पार्टी ने सतगावां और बासोडीह मंडल की नई कमेटियों की घोषणा की है। जिला अध्यक्ष अनूप जोशी के निर्देश पर दोनों मंडलों ने सक्रिय कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी है। नई टीम जल्द ही जनसंपर्क अभियान शुरू करेगी। इस घोषणा के बाद स्थानीय कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

सतगावां, निज प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए सतगावां और बासोडीह मंडल की नई कमेटियों की घोषणा कर दी है। जिला अध्यक्ष अनूप जोशी के निर्देश पर सतगावां मंडल अध्यक्ष रंजीत कुमार और बासोडीह मंडल अध्यक्ष नरेश यादव ने रविवार को अपनी-अपनी नई टीम का विस्तार किया। नई कमेटियों के गठन में क्षेत्रीय संतुलन, सामाजिक समरसता और सक्रिय कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी गई है, ताकि आगामी चुनावों और संगठनात्मक गतिविधियों में पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूती मिल सके।
सतगावां मंडल की नई कार्यकारिणी
सतगावां मंडल की नई कार्यकारिणी: मंडल अध्यक्ष रंजीत कुमार ने अपनी टीम में कई सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं को जगह दी है। उपाध्यक्ष: ब्यूटी कुमारी, राकेश कुमार, ब्रह्मदेव यादव, श्यामली राय, महामंत्री: मंटू चौधरी, प्रदीप यादव, मंत्री: कौशलेन्द्र सिंह, सरिता देवी, शशि सिंह, अनुराधा कुमारी, कोषाध्यक्ष: पिंटू सिंह, कार्यालय मंत्री: मिथिलेश सिंह, मीडिया प्रभारी: धर्मेन्द्र कुमार सिंह बनाए गए हैं।
बासोडीह मंडल की नई कार्यकारिणी
बासोडीह मंडल की नई कार्यकारिणी: मंडल अध्यक्ष नरेश यादव ने भी संतुलित और समावेशी टीम का गठन किया है। उपाध्यक्ष: कंचन कुमारी, शंभू मोदी, रंजीत यादव, दशरथ प्रसाद यादव, महामंत्री: सुबोध सिन्हा, दुर्गा प्रसाद राय, मंत्री: कांति देवी, मीरा देवी, राजेश यादव, केदार यादव, कोषाध्यक्ष: रंजीत कुमार वैश्यकियार, कार्यालय मंत्री: संतोष यादव, मीडिया प्रभारी: संतोष कुमार यादव बनाए गए हैं।
सेवा और संगठन का लिया संकल्प
नियुक्ति के बाद दोनों मंडलों के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पार्टी के सिद्धांतों पर निष्ठापूर्वक कार्य करने और संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया। पदाधिकारियों ने कहा कि यह पद केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि जनता की सेवा का अवसर है। पार्टी का लक्ष्य केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना है। मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार सिंह और संतोष कुमार यादव ने बताया कि नई टीम जल्द ही क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान शुरू करेगी। इस घोषणा के बाद स्थानीय कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


