ध्वस्त स्वास्थ्य व्यवस्था के विरोध में भाजपा का धरना आज

Nov 02, 2025 05:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कोडरमा
share

भारतीय जनता पार्टी झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था और चाईबासा में बच्चों को एचआईवी संक्रमित खून चढ़ाने की घटना के विरोध में 3 नवंबर को धरना-प्रदर्शन करेगी। कोडरमा में यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे सदर अस्पताल के सामने होगा। भाजपा स्वास्थ्य मंत्री की बर्खास्तगी और पीड़ित बच्चों को न्याय की मांग करेगी।

ध्वस्त स्वास्थ्य व्यवस्था के विरोध में भाजपा का धरना आज

कोडरमा, वरीय संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार झारखंड की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था और चाईबासा में मासूम बच्चों को एचआईवी संक्रमित खून चढ़ाने की घटना के विरोध में सोमवार, तीन नवंबर को राज्यभर के सभी जिला मुख्यालयों पर भाजपा द्वारा धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। कोडरमा में यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे सदर अस्पताल परिसर स्थित सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष आयोजित किया जाएगा। पार्टी की ओर से बताया गया कि इस धरना के माध्यम से भाजपा राज्य के स्वास्थ्य मंत्री को बर्खास्त करने और पीड़ित बच्चों को न्याय दिलाने की मांग करेगी। जिलाध्यक्ष अनूप जोशी ने जिले के सभी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, पूर्व जिला अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस आंदोलन को सफल बनाएं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।