Hindi NewsJharkhand NewsKodarma NewsBJP Protests Against Jharkhand Government s Delay in Local Body Elections
सरकार जल्द घोषित करे निकाय चुनाव की तिथि: भाजपा

सरकार जल्द घोषित करे निकाय चुनाव की तिथि: भाजपा

संक्षेप:

दाता भारतीय जनता पार्टी झुमरी तिलैया मंडल के तत्वावधान में राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों एवं नगर निकाय चुनाव में जानबूझकर की जा रही देर के विरोध में

Jan 06, 2026 11:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कोडरमा
share Share
Follow Us on

कोडरमा, वरीय संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी झुमरी तिलैया मंडल के तत्वावधान में राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों एवं नगर निकाय चुनाव में जानबूझकर की जा रही देर के विरोध में नगर परिषद कार्यालय, झुमरी तिलैया के समक्ष मंगलवार को महाधरना का आयोजन किया गया। धरना की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुधीर सेठ ने की, जबकि संचालन झुमरी तिलैया मंडल अध्यक्ष नवीन चौधरी ने किया। धरना का मुख्य उद्देश्य नगर निकाय चुनाव की तिथि तत्काल घोषित करने, दल आधारित चुनाव कराने तथा मतदान प्रक्रिया में इवीएम के प्रयोग की मांग करना रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हजारीबाग के पूर्व जिला अध्यक्ष व प्रभारी टुन्नू गोप ने कहा कि झारखंड की मौजूदा सरकार लोकतंत्र का गला घोंटने का काम कर रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जानबूझकर नगर निकाय चुनाव नहीं करा रही है क्योंकि उसे जनता के जनादेश से डर है। यह संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों का सीधा अपमान है। जिला अध्यक्ष अनूप जोशी ने कहा कि पिछले पाँच वर्षों से चुनाव नहीं होने के कारण नगर परिषद पूरी तरह पंगु हो चुकी है। शहर में गंदगी, जलापूर्ति, सड़क, स्ट्रीट लाइट जैसी बुनियादी सुविधाएं चरमरा गई हैं। चुनाव होने से नगरपालिका का बोर्ड गठित होगा और जनता का पैसा शहर के विकास पर खर्च होगा। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नितेश चंद्रवंशी ने कहा कि नगर निकाय चुनाव टालना राज्य सरकार की नीयत और नाकामी को उजागर करता है। चुने हुए जनप्रतिनिधियों को हटाकर अफसरशाही के भरोसे शहर चलाना सरकार की तानाशाही मानसिकता को दर्शाता है। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामचंद्र सिंह ने कहा कि नगर निकाय चुनाव न होना जनता के साथ खुला धोखा है। धरना में प्रदेश कार्य समिति सदस्य रवि मोदी, पूर्व जिला अध्यक्ष रामनाथ सिंह, जिला महामंत्री शिवेंद्र नारायण सिन्हा, भाजपा नेता रमेश हर्षधर, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष अरशद खान सहित कई नेताओं ने अपने विचार रखे। धरना के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए तत्काल नगर निकाय चुनाव कराने की मांग की। कार्यक्रम में जिला मंत्री शशिभूषण प्रसाद, राजकिशोर प्रसाद, नीरज कर्ण, चंद्रशेखर जोशी, कर्मा मंडल अध्यक्ष सुनील पंडित, अमर सिंह, इंद्रदेव मोदी, अंकित गुप्ता, भारत लाल पांडे, निरंजन कसेरा, अनिरुद्ध प्रसाद चक्रम, विजय बरनवाल, मनोज सिंह, अनिल सिंह, रोहित शर्मा, बैजू यादव, पिंटू यादव, संतोष वर्मा, राजेश कुमार, दामोदर सिंह, पवन सिंह, अजय महतो, मुकेश कुमार साव, परमेश्वर विश्वकर्मा, विकास जैन, विशाल भदानी, राजेश राणा, सुनीति सेठ, रीता देवी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।