झुमरी तिलैया प्रतिनिधि
नववर्ष के पहले दिन जैन धर्म के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल सम्मेद शिखर पारसनाथ में भाजपा नेत्री पिंकी जैन अपने परिजनों के साथ पूजा-अर्चना करने पहुंची थी। यहां झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी भी पहुंचे थे। भाजपा नेत्री सह नवर्तमान पार्षद पिंकी जैन की बाबूलाल जी से शिष्टाचार मुलाकात हुई। दोनों ने भगवान पार्श्वनाथ से साल-2021 के मंगलमय होने की कामना की। श्री मरांडी ने कहा कि इस नववर्ष के शुभ आगमन पर मैं भगवान पार्श्वनाथ की नगरी में पूरे झारखंड वासियों के सुख-समृद्धि की कामना करता हूं। हमारा झारखंड उन्नत झारखंड और सबसे विकसित प्रदेश बने। निवर्तमान वार्ड पार्षद पिंकी जैन ने कहा कि 2021 के पहले दिन में पारसनाथ भगवान से प्रार्थना करती हूं कि कोरोना काल जल्द से जल्द समाप्त हो। सभी के जीवन से डर समाप्त हो। लोग सुखी और निरोगी रहें। इसके अलावा दोनों के बीच कोडरमा और प्रदेश की राजनीति पर भी चर्चा हुई।