भाजपा की संगठनात्मक बैठक में “12 साल बेमिसाल” अभियान की रणनीति तय

हिन्दुस्तान, कोडरमा
Follow us on Google News
share

भारतीय जनता पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक कोडरमा में आयोजित की गई। बैठक में केंद्र सरकार की '12 साल बेमिसाल' कार्यक्रम को बढ़ावा देने की रणनीति पर चर्चा की गई। 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण होगा। इसके अलावा, जनसंपर्क अभियान और योग दिवस की तैयारी पर भी बात हुई।

भाजपा की संगठनात्मक बैठक में “12 साल बेमिसाल” अभियान की रणनीति तय

कोडरमा, वरीय संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी जिला कोडरमा की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक गुरुकृपा भवन, कोडरमा में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला प्रभारी एवं रामगढ़ के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रवीन मेहता उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अनूप जोशी ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री विजय यादव एवं नरेंद्र पाल ने किया। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल “12 साल बेमिसाल” कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही आगामी संगठनात्मक एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत जिले के सभी कार्यकर्ता पौधारोपण करेंगे। इसके अलावा 8 जून से 14 जून तक व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत सांसद एवं विधायक समाज के 50 प्रमुख लोगों से संपर्क करेंगे, जबकि जिला अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में 25 प्रमुख नागरिकों से संपर्क स्थापित कर केंद्र सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे। इसके अतिरिक्त 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस तथा 25 जून को आपातकाल विषय पर संगोष्ठी आयोजित करने का निर्णय लिया गया।वहीं जिला अध्यक्ष अनूप जोशी ने कहा कि भाजपा संगठन ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है। बैठक में जिला उपाध्यक्ष संगीता सिन्हा, सुभाष मोदी, राजकुमार यादव, गोपाल कुमार गुतुल, जिला मंत्री सुधीर सिंह, सुनीति सेठ, अनीता देवी, मनोज चौधरी, मीडिया प्रभारी विजय वर्णवाल, पूर्व जिला मंत्री सूरज प्रताप मेहता सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।