कोडरमा रेलवे स्टेशन की बदहाल शौचालय टंकी पर भाजपा ने उठाए सवाल
भारतीय जनता पार्टी के कोडरमा जिला अध्यक्ष अनूप जोशी ने रेलवे प्रशासन से शौचालय टंकी की बदहाल स्थिति पर कार्रवाई की मांग की है। पुरानी सीढ़ी के पास स्थित टंकी में दुर्गंध फैल रही है, जिससे बीमारियों का खतरा है। भाजपा नेताओं ने सुरक्षा के लिए टंकी की सफाई और नया ढक्कन लगाने की मांग की है।

कोडरमा, वरीय संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के कोडरमा जिला अध्यक्ष अनूप जोशी ने कोडरमा रेलवे स्टेशन परिसर में स्थित शौचालय टंकी की बदहाल स्थिति को लेकर रेलवे प्रशासन से अविलंब कार्रवाई की मांग की है। जिला अध्यक्ष अनूप जोशी एवं भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य विनोद सिन्हा ने स्टेशन प्रबंधक को दिए आवेदन में कहा है कि स्टेशन के उत्तरी दिशा में पुराने सीढ़ी के समीप स्थित शौचालय की टंकी भर जाने के कारण उसकी दुर्गंध आसपास फैल रही है, जिससे बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है। बताया कि टंकी के ऊपर लगा सीमेंटेड ढक्कन काफी समय पहले टूट चुका है, लेकिन अब तक नया ढक्कन नहीं लगाया गया है।
इससे किसी भी समय दुर्घटना होने की संभावना बनी हुई है।आवेदन में उल्लेख किया गया है कि खुले पड़े टंकी क्षेत्र में पूर्व में कई लोग गिर चुके हैं, जिससे आम लोगों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। भाजपा नेताओं ने कहा कि उक्त स्थल के समीप प्लेटफॉर्म संख्या-1, आरपीएफ बैरक, सार्वजनिक शौचालय तथा मां काली मंदिर स्थित है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्रियों और श्रद्धालुओं का आवागमन होता है। ऐसे में दुर्गंध और असुरक्षित स्थिति लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। रेलवे प्रशासन से जनहित को ध्यान में रखते हुए शौचालय टंकी की तत्काल सफाई कराने तथा उसके ऊपर मजबूत ढक्कन लगाने की मांग की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


