
भाकपा अंचल कमेटी की बैठक
चंदवारा में भाकपा अंचल कमेटी की बैठक हुई, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में भूमि रजिस्ट्रेशन में कमीशनखोरी और मनरेगा में जेसीबी के उपयोग पर चर्चा की गई। जिला मंत्री ने...
चंदवारा निज प्रतिनिधि। प्रखंड परिसर में भाकपा अंचल कमेटी चंदवारा की बैठक रामकृष्ण शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में अध्यक्ष ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह जेएमएम संस्थापक दिशुम गुरु शिबू सोरेन का शोक प्रस्ताव रखा। सभी सदस्यों ने एक मिनट मौन रहकर के श्रद्धांजलि दी। बैठक में अंचल मंत्री सच्चिदानंद पांड ने पिछले कार्यों का कार्य रिपोर्ट प्रस्तुत किया जिसे सर्वसम्मती से पारित किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए भाकपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य सह जिप सदस्य महादेव राम ने कहा कि चंदवारा अंचल में जमीन ऑनलाइन व दाखिल खारिज में बड़े पैमाने पर कमीशनखोरी चल रही है। उन्होंने कहा कि कोडरमा डीसी ने तीन दिन कैंप करने का आदेश दिया।
कैंप में सैकड़ों किसानों ने अपने-अपने आवेदन दिए जो सारा आवेदन लंबित है। मनरेगा में चंदवारा प्रखंड में जेसीबी से काम लिया जा रहा है। जिला मंत्री अर्जुन यादव ने कहा कि जिले में डीएपी व यूरिया के कालाबाजारी चल रही है। किसानों के सवाल पर जिला प्रशासन मौन है। शीघ्र हीं अखिल भारतीय किसान सभा इस सवाल पर आंदोलन करेगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




