भाजपा की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन

Mar 02, 2026 11:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कोडरमा
share Share
Follow Us on

फोटो कोडरमा 17 रमा जिला इकाई की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन जिला अध्यक्ष अनूप जोशी के आवासीय कार्यालय में किया गया। उपस्थित सदस्यों ने एक-दूसरे को

भाजपा की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन

कोडरमा, वरीय संवाददाता । भारतीय जनता पार्टी कोडरमा जिला इकाई की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन जिला अध्यक्ष अनूप जोशी के आवासीय कार्यालय में किया गया। उपस्थित सदस्यों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर तथा फूलों की होली खेलकर प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। इस अवसर पर मिठाई खिलाकर सभी ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और उत्सव के रंग में सराबोर नजर आए। जिला अध्यक्ष अनूप जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, एकता और भाईचारे का प्रतीक है। कार्यक्रम में सुभाष मोदी, शशिभूषण प्रसाद, चंद्रशेखर जोशी, हरी पंडित, इंद्रदेव बर्णवाल, महादेव दास, परमेश्वर विश्वकर्मा, राजेश वर्मा, बिकास जैन, अंकित गुप्ता, अरविन्द वर्णवाल सहित अनेक कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।