भाजपाईयों ने पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी की जयंती मनाई
सतगावां में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया। कार्यकर्ताओं ने वाजपेयी के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया और उनके चित्र पर...

सतगावां। प्रखंड के बरियारडीह हाट मैदान में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की जयंती मनाई। उनके जन्मदिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान स्व वाजपेयी के बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। कहा कि वाजपेयी ने राजनीति के नए मानदंड स्थापित किए थे। मौके पर मंडल अध्यक्ष बालमकुन सिंह,विधायक प्रतिनिधि धनन्जय यादव,पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल यादव,मनोज भगत,रंजीत सिंह, शिवराज सिंह,बबलू सिंह,मनोज यादव,सुबोध सिन्हा,रामबचन यादव,नरेश यादव समेत दर्जनों कार्यकर्त्ता मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।