बढ़ते अपराध व भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा ने हेमंत सरकार का फूंका पुतला
भारतीय जनता पार्टी झुमरी तिलैया नगर मंडल की ओर से झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन कार्यक्रम झुमरी तिलैया झंडा चौक पर संध्या 5 बजे किया...

भारतीय जनता पार्टी झुमरी तिलैया नगर मंडल की ओर से झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन कार्यक्रम झुमरी तिलैया झंडा चौक पर संध्या 5 बजे किया गया। इस दौरान भाजपाइयों ने हेमंत सोरेन हाय- हाय, हेमंत सरकार इस्तीफा दो, अफसरशाही नहीं चलेगी आदि सरकार विरोधी नारे लगाए।
जिलाध्यक्ष नितेश चंद्रवंशी ने कहा कि हेमंत सरकार पिछले 10 महीनों से हर मोर्चों पर विफल है। झारखंड राज्य में हत्या, बलात्कार, गैंगरेप जैसी घटनाएं निरंतर हो रही है और यह स्वयं व्यक्तिगत खजाना भरने के लिए झारखंड के तबादला उद्योग का खेल खेल रही हैं, और अफसरशाही रिश्वतखोरी चरम सीमा पर है। पुतला दहन नगर अध्यक्ष किशोर पंडित के नेतृत्व में किया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ नेता रमेश सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष देवनारायण मोदी ,जिला महामंत्री अनूप जोशी, जिला मंत्री शशि भूषण प्रसाद ,जिला मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर जोशी, वासुदेव शर्मा, शिवेंद्र नारायण सिन्हा, बैजनाथ दास, रतन चौधरी, संजय शर्मा ,नवीन चौधरी, इंद्रदेव मोदी ,पिंटू भारती, रोहित जायसवाल, अजीत चंद्रवंशी, दीपक चंद्रवंशी, निरंजन कसेरा ,सतीश कुमार, बबलू सिंह, नवीन जैन , पप्पू गुप्ता ,महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष रेखा भदानी , सविता देवी, विशाल कुमार ,शंकर मोदी, ललन सिन्हा आदि उपस्थित थे। मरकच्चो प्रखंड में भी भाजपा प्रखंड अध्यक्ष विजय यादव के नेतृत्व में बरियारडीह चौक पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया । मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष प्रणव वर्मा व वरीय नेता वेदू साव भी मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस दौरान भाजपा के नेता व कार्यकर्ता दुमका उप चुनाव में मुख्यमंत्री द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश पर देशद्रोह का मुकदमा किये जाने का भी विरोध कर रहे थे।
सरकार के इस कदम को उन्होने तानशाही रवैया बताया। मौके पर शनीचर साव,प्रदीप साव, राजकुमार, जयप्रकाश साहा,नंदकिशोर भारती, लखन पासवान, पवन सिंह, गिरिधारी नाथ, हीरालाल दास आदि उपस्थित थे। वहीं, जयनगर प्रखंड के परसाबाद मंडल के द्वारा बाजार चौक पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष शशि भूषण चौधरी ने किया। मौके पर जिला मंत्री सुधीर सिंह, महेश रजक, गजेंद्र साहू, रामचरण यादव, मनोज दास, चंदन पासवान, विजय राणा, रामसहाय यादव, सरयू यादव, विनोद राम, प्रदीप साहू, उमेश यादव समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
