Hindi NewsJharkhand NewsKodarma NewsBike Accident in Koderma Young Man Injured After Being Struck by Vehicle
वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक घायल
कोडरमा। कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत पथलडीहा में शनिवार को वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक घायल हो गया। घायल की पहचान गुड्डू कुमार उर्फ रितेश कु
Newswrap हिन्दुस्तान, कोडरमाSat, 25 Jan 2025 05:59 PM

कोडरमा। कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत पथलडीहा में शनिवार को वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक घायल हो गया। घायल की पहचान पथलडीहा निवासी 25 वर्षीय गुड्डू कुमार उर्फ रितेश कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार युवक बाइक से जयनगर से पथलडीहा की तरफ लौट रहा था। इसी दौरान युवक को वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद स्थानीय लोगों की सहायता से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाए, जहां डॉक्टर की देखरेख में घायल का उपचार चल रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।