वर्मी कम्पोस्ट बनावाकर कर्जदार हुए चाराड़ीह पंचायत के लाभुक किसान: प्रकाश

Aug 07, 2021 03:50 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कोडरमा
share Share
Follow Us on

ग्राम चाराड़ीह दिनेश साव के घर के पास स्थानीय निवासी सह समाजिक कार्यकर्ता प्रकाश यादव की अध्यक्षता में ग्रामीणों की बैठक पंचायत में चल रहे विकास...

वर्मी कम्पोस्ट बनावाकर कर्जदार हुए चाराड़ीह पंचायत के लाभुक किसान: प्रकाश

कोडरमा संवाददाता

ग्राम चाराड़ीह दिनेश साव के घर के पास स्थानीय निवासी सह समाजिक कार्यकर्ता प्रकाश यादव की अध्यक्षता में ग्रामीणों की बैठक पंचायत में चल रहे विकास कार्य को लेकर हुआ। इसमें स्थानीय लोगों ने वर्मी कम्पोस्ट कार्य में हुए गडबडी की बात पर खुलकर चर्चा किया गया। इसमें पाया गया कि यहां के रोजगार सेवक 11 माह पूर्व गांव में आए और वर्मी कंपोस्ट बनाने की योजना की बात लोगों से की। उन्होंने कहा कि जो भी वर्मी कंपोस्ट नहीं बनवाएगा,उसका राशन कार्ड रद्द कर दिया जाएगा। तब लोगों ने इस योजना का लाभ लेने के लिए विवश हुए। फार्म भरने के नाम पर हर एक लाभुक किसान से दो सौ रू.नगद भी लिया गया है। रोजगार सेवक द्वारा यह भी कहा गया कि आपको अपना पैसा खर्च करना है। काम पूरा होने के दस दिन के भीतर भुगतान कर दिया जाएगा। लोग अपने रिश्तेदारों से कुछ लोग ब्याज पर रू.कर्ज कर इस कोरोना महामारी की बंदी में वर्मी कंपोस्ट बनवाए,पर ग्यारह महीना बीत जाने के बाद आज तक इनका भुगतान नहीं हो पाया है। इसको लेकर ग्रामीणों ने आवेदन देकर मांग भुगतान की मांग किया है। उन्होंने मामला का संज्ञान में लेकर जांच करवाकर दोषियों पर त्वरित कार्रवाई को कहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;