Kodarma News: अखंड हरि कीर्तन में शामिल हुए विधायक, क्षेत्र की सुख-शांति के लिए की प्रार्थना
Kodarma News: चंदवारा निज प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र के ढाब स्थित श्री शिव मंदिर परिसर में आयोजित एक दिवसीय अखंड हरिकीर्तन में बरही विधायक मनोज कुमार यादव शामिल हुए।

Kodarma News: चंदवारा निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के ढाब स्थित श्री शिव मंदिर परिसर में आयोजित एक दिवसीय अखंड हरिकीर्तन में बरही विधायक मनोज कुमार यादव शामिल हुए। विधायक ने मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की और बाबा महादेव का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर विधायक मनोज कुमार यादव ने ढाब सहित पूरे चंदवारा प्रखंड के लोगों के सुख, शांति, समृद्धि व कल्याण की कामना करते हुए बाबा महादेव से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। ऐसे आयोजन लोगों को अपनी संस्कृति और धार्मिक परंपराओं से जोड़ने का भी कार्य करते हैं।
अखंड हरिकीर्तन को लेकर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। श्रद्धालुओं ने हरिकीर्तन में भाग लेकर भक्ति भाव से पूजा-अर्चना की। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। वहीं आरागारो पंचायत में अखंड हरि-कीर्तन का आयोजन किया गया।


