दवा दुकानों के आईडी के लिए कार्यशाला आयोजित

Apr 07, 2026 11:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कोडरमा
share

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत जिले में सभी दवा दुकानों के लिए हेल्थ फैसिलिटी रजिस्ट्री आईडी बनाने के लिए दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। पहले दिन 90 और दूसरे दिन 55 फार्मेसी का आईडी बनाया गया। प्रशासन ने शेष दुकानदारों को जल्द आईडी बनवाने का निर्देश दिया है।

दवा दुकानों के आईडी के लिए कार्यशाला आयोजित

कोडरमा। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत जिले में सभी दवा दुकानों का हेल्थ फैसिलिटी रजिस्ट्री आईडी बनाने के लिए दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। पहले दिन 90 एवं दूसरे दिन 55 फार्मेसी का आईडी बनाया गया। प्रशासन ने इसे अनिवार्य बताते हुए शेष दुकानदारों को जल्द आईडी बनवाने का निर्देश दिया है। निरीक्षण में आईडी नहीं मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। 9 अप्रैल तक सभी दुकानों का आईडी बनाने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यशाला में औषधि निरीक्षक, जिला डेटा प्रबंधक एवं केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन का सहयोग रहा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।