मेरिडियन अकादमी में नशामुक्ति सह जागरुकता अभियान चलाया
कोडरमा में मेरिडियन अकादमी में नशामुक्ति अभियान के तहत जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य उत्तम कुमार लाहा ने शुरू किया, जिसमें नशा व्यक्ति, परिवार और समाज पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। विद्यालय ने नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया और कई कार्यक्रमों की योजना बनाई गई।

कोडरमा। नशामुक्ति अभियान एवं जन-जागरुकता कार्यक्रम के तहत मेरिडियन अकादमी में शनिवार को प्रार्थना सभा के दौरान जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य उत्तम कुमार लाहा ने किया। प्राचार्य ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि उसके परिवार, समाज और राष्ट्र की प्रगति को भी प्रभावित करता है। हिंदी शिक्षक विजय कुमार मोदी ने बताया कि नशे की लत व्यक्ति की कार्यक्षमता को कम कर देती है तथा अनेक गंभीर बीमारियों और सामाजिक समस्याओं को जन्म देती है। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार ने सामूहिक रूप से नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।
विद्यालय के को-ऑर्डिनेटर महेश कुशवाहा ने बताया कि नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों और अभिभावकों के बीच नशे के प्रति जागरुकता को और अधिक बढ़ाया जा सके।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


