छात्र-छात्राओं के बीच जागरूकता कार्यक्रम
मरकच्चो में एसपी अनुदीप सिंह के निर्देश पर थाना प्रभारी सौरव शर्मा ने सर्वोदय प्लस टू हाई स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें महिला अपराध, ह्यूमन ट्रैफिकिंग, तंबाकू और साइबर धोखाधड़ी जैसे...

मरकच्चो निज प्रतिनिधि। एसपी अनुदीप सिंह के निर्देशानुसार मरकच्चो थाना प्रभारी सौरव शर्मा के द्वारा सर्वोदय प्लस टू हाई स्कूल मरकच्चो के छात्र,छात्राओं के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें महिला अपराध, ह्यूमन ट्रैफिकिंग, डायन बिसाही कुप्रथा, तंबाकू से होने वाली बीमारी, नुकसान के बारे में बताया। वहीं अफीम की खेती नहीं करने,आपातकालीन सेवाओं( डायल 112,100,1930),यातायात नियमों, साइबर धोखाधड़ी व व्यक्तिगत सुरक्षा (गुड टच,बैड टच ) जैसे महत्वपूर्ण विषयों के बारे में जानकरी देते हुए जागरूकता अभियान चलाया गया । थाना प्रभारी ने बताया कि कोडरमा पुलिस के द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान आगामी दिनों में भी जारी रहेगी, ताकी बच्चें,बच्चियों के बीच जागरूकता फैलाया जा सकें । पुलिस प्रशासन द्वारा शैक्षनिक संस्थाओं के प्रबंधक से भी अपील की गई है कि वे अपने स्तर से भी उपयुक्त विषयों के बारे में बच्चे, बच्चियों को जागरूक करने का प्रयास करें।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


