सतगावां में ऑटो रिक्शा पलटने से एक युवक घायल

Newswrap हिन्दुस्तान, कोडरमा
share

सतगावां के माधोपुर जाने वाली सड़क पर शनिवार रात एक ऑटो रिक्शा पलट गया, जिसमें सोनू कुमार घायल हो गए। वह खुट्टा में एक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गया। घायल को स्थानीय क्लीनिक में इलाज मिला और स्थानीय लोगों ने ऑटो को सीधा किया।

सतगावां में ऑटो रिक्शा पलटने से एक युवक घायल

सतगावां। थाना क्षेत्र के माधोपुर जाने वाली सड़क पर शनिवार की देर रात एक ऑटो रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल की पहचान चुन्नाडीह निवासी सोनू कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि सोनू कुमार ऑटो रिक्शा से अपने घर से खुट्टा स्थित एक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान बासोडीह गोहाल के समीप ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर लगभग दस फीट नीचे गड्ढे में जा गिरा। हालांकि इस घटना में बड़ा हादसा टल गया। घायल सोनू कुमार को स्थानीय क्लीनिक में इलाज कराया गया। वहीं, स्थानीय लोगों की मदद से पलटे हुए ऑटो रिक्शा को सीधा किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।