Kodarma News: प्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार
हिन्दुस्तान, कोडरमा
Kodarma News: मरकच्चो पुलिस ने एक आरोपी गोविंद साव को गिरफ्तार किया है, जिसने एक गर्भवती महिला के साथ मारपीट की थी, जिससे महिला का गर्भपात हो गया। पीड़िता के पति ने पांच दिन पहले थाने में औपचारिक शिकायत दर्ज करवाई थी। आरोपी को मंगलवार को उसके घर से गिरफ्तार किया गया और बुधवार को जेल भेज दिया गया।

Kodarma News: मरकच्चो। मरकच्चो पुलिस ने थाना काण्ड के एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। प्राथमिकी अभियुक्त की पहचान बरवाडीह निवासी गोविन्द साव को मंगलवार की शाम उसके घर पर छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया व बुधवार को सुबह उसे जेल भेज दिया। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी बमबम कुमार ने बताया कि उक्त आरोपी ने आपसी विवाद में पड़ोस के ही एक गर्भवती महिला के साथ मारपीट की थी जिससे महिला का गर्भपात हो गया था, जिसे लेकर पीड़िता के पति विकास साव ने पांच दिन पूर्व मरकच्चो थाना मे कार्रवाई के लिए आवेदन दिया था। आवेदन के आलोक मे पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज़ करते हुए मंगलवार की शाम आरोपी के घर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर बुधवार की सुबह उसे जेल भेज दिया ।


