अखिल भारतीय धोबी महासंघ की बैठक, प्रतिभावान बच्चों को किया जाएगा सम्मानित
कोडरमा में अखिल भारतीय धोबी महासंघ की बैठक हुई, जिसमें आगामी 5 जुलाई को जयनगर में ज्ञान रत्न प्रतिभा सम्मान समारोह पर चर्चा की गई। बैठक में, 70% और 75% अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को सम्मानित करने की योजना बनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर की गई।

कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। अखिल भारतीय धोबी महासंघ प्रखंड कमेटी, कोडरमा की बैठक सामुदायिक भवन लोचनपुर में रविवार को प्रखंड अध्यक्ष पवन रजक की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का संचालन प्रखंड सचिव दिनेश कुमार ने किया। बैठक में आगामी पांच जुलाई को जयनगर प्रखंड में आयोजित होने वाले ज्ञान रत्न प्रतिभा सम्मान समारोह को सफल बनाने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई। इसके बाद प्रखंड सचिव दिनेश कुमार ने कार्यक्रम की रूपरेखा और उद्देश्य की जानकारी दी। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला सचिव प्रकाश रजक ने बताया कि पूर्व वर्षों की तरह इस वर्ष भी अखिल भारतीय धोबी महासंघ की ओर से प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में झारखंड बोर्ड से 70 प्रतिशत तथा सीबीएसई बोर्ड से 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। बैठक में प्रखंड उपाध्यक्ष अर्जुन रजक, मुखिया अनीता देवी, पंचायत समिति सदस्य चुरामन रजक, सोनू रजक, रुपेश रजक, राजेश रजक, अशोक धोबी, सुनील रजक, मोतीलाल रजक, विकास रजक समेत कई लोग उपस्थित थे। अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रखंड उपाध्यक्ष अर्जुन रजक ने किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


