Kodarma News: जिले के तीन तीन कृषि चारा केंद्र निलंबित, नियमों की कर रहे थे अवहेलना
Kodarma News: कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि कोडरमा में नियमों को ताख पर रखकर चल रहे तीन कृषि चारा केंद्र को कृषि पदाधिकारी सुरेश कुमार स्वांसी द्वारा निलंबित कर दिया

Kodarma News: कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा में नियमों को ताख पर रखकर चल रहे तीन कृषि चारा केंद्र को कृषि पदाधिकारी सुरेश कुमार स्वांसी द्वारा निलंबित कर दिया है। इसमें सतगावां प्रखंड के मां गायत्री बीज भंडार, कोडरमा के मनोज खाद भंडार और कांको के पंडित इंटरप्राइजेज शामिल है। कृषि पदाधिकारी ने मंगलवार को झुमरी तिलैया राजगड़िया रोड स्थित विभिन्न कृषि चारा केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में स्टॉक रजिस्टर, सेल रजिस्टर, इपोस मशीन का जांच किया गया। कृषि पदाधिकारी ने दुकान संचालकों के द्वारा यूरिया खाद के अधिक मूल्य पर किसानों को बेचने की शिकायत पर यह जांच की। उन्होंने बताया कि 266.50 रुपये बैग यूरिया की कीमत है।
कहा कि जांच में फिलहाल ठोस आधार अधिक मूल्य लिये जाने की नहीं मिली। दुकान संचालकों को कड़ी चेतावनी दी गई है कि निर्धारित मूल्य से ज्यादा राशि लिए जाने का प्रमाण मिला तो लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने बताया कि यह जांच अभियान नियमित रूप से चलाया जायेगा।


