ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड कोडरमाजिला प्रशासन की सख्ती के बाद 3500 से ज्यादा लाभुकों ने राशन कार्ड किया सरेंडर,15 हजार 500 गरीब व जरूरमंदों का बनाया गया राशन कार्ड: डीसी

जिला प्रशासन की सख्ती के बाद 3500 से ज्यादा लाभुकों ने राशन कार्ड किया सरेंडर,15 हजार 500 गरीब व जरूरमंदों का बनाया गया राशन कार्ड: डीसी

जिला प्रशासन के सख्ती के बाद जिले में वैसे कार्डधारी जो इसकी अहर्ता नहीं रखते हैं, उनके द्वारा लगातार कार्ड सरेंडर किया जा रहा है। अब तक 3503 राशन कार्डधारियों जिसमें 24...

जिला प्रशासन की सख्ती के बाद 3500 से ज्यादा लाभुकों ने राशन कार्ड किया सरेंडर,15 हजार 500 गरीब व जरूरमंदों का बनाया गया राशन कार्ड: डीसी
हिन्दुस्तान टीम,कोडरमाThu, 20 Aug 2020 11:42 PM
ऐप पर पढ़ें

जिला प्रशासन के सख्ती के बाद जिले में वैसे कार्डधारी जो इसकी अहर्ता नहीं रखते हैं, उनके द्वारा लगातार कार्ड सरेंडर किया जा रहा है। अब तक 3503 राशन कार्डधारियों जिसमें 24 हजार 340 सदस्य शामिल थे, उन्होंने अपना कार्ड सरेंडर कर दिया है। इस संबंध में डीसी रमेश घोलप ने अवगत कराते हुए कहा कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में कई गरीब और असहाय लोग अपना कार्ड नहीं बनने,संपन्न लोगों द्वारा कार्ड रखे जाने की जानकारी दी थी। फरवरी माह में कडी चेतावनी व कार्रवाई के बाद संपन्न लोग अपना कार्ड सरेंडर कर रहे हैं। इसके लिए व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया गया है। सुदूरवर्ती गांवों में भी संपन्न लोगों को राशन कार्ड सरेंडर करने व लोगों को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। डीसी ने बताया कि छूटे हुए करीब 15 हजार 500 नए लाभुकों का कार्ड बनाया गया है। वहीं जिला आपूर्ति पदाधिकारी को सरेंडर किए गए कार्डों की जगह योग्य गरीब, लाभुकों का नाम जोड़ने का निर्देश दिया गया है। जिले में विधवा,अनाथ,विकलांग,एससी-एसटी समेत अन्य गरीबों का नाम जोड़ने का कार्य अभियान के तौर पर चलाया जा रहा है। कोडरमा प्रखंड में सबसे ज्यादा 1417 लोगों ने किया कार्ड सरेंडरजिले के कोडरमा प्रखंड में सबसे ज्यादा 1417 लोगों ने अपना कार्ड सरेंडर किया है। डीसी की अपील के बाद विभिन्न प्रखंडों से करीब 24 हजार 440 संपन्न लोगों ने अपना राशन कार्ड से नाम हटाने के लिए आवेदन दिए हैं। वहीं चंदवारा प्रखंड में 426,जयनगर में 647,मरकच्चो में 215, सतगावां में 178 व डोमचांच में 620 लोगों ने अपना कार्ड सरेंडर किया है। डीसी और जिला आपूर्ति पदाधिकारी नरेश रजक ने सक्षम लोगों को अविलंब कार्ड सरेंडर करने को कहा है,ताकि गरीबों का नाम इसमें जोड़ा जा सके।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें