झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी का जनसंवाद वर्चुअल रैली पूरे कोडरमा विधानसभा के कार्यकर्ताओं,आमजनों को फेसबुक,व्हाट्सएप लाइव के माध्यम से संबोधित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल के पार्ट-वन में किए गए उल्लेखनीय कार्यों को बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दूसरी बार प्रधान मंत्री बनने के बाद सबसे पहले उन्होंने जम्मू-कश्मीर में धारा-370 को समाप्त कर देश में इतिहास रच दिया और लद्दाख में केंद्र शासित प्रदेश बनाने का काम किया। जबकि हिंदुओं के आस्था का केन्द्र अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाने के मार्ग को प्रशस्त किया। उन्होंने कहा कि देश में मुस्लिम बहनों के लिए तीन तलाक को कानून बना कर समाप्त करने का काम हुआ। साथ ही कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से बचने के लिए समय से पहले लॉकडाउन कर बीमारी फैलने से बचाने के साथ चीन जैसे देश को बॉर्डर पर से उसकी सेना को पीछे धकेलने का काम किया। उन्होंने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन में अपना प्रतिनिधि के रूप में डॉ.हर्षवर्धन को अध्यक्ष बनाई। कोरोना जैसी बीमारी में लॉकडाउन में गरीबों को 3-3 माह का अनाज, गरीबों के खाते में गैस सिलेंडर के लिए पैसे,500 रु.अलग से देने का काम किया गया। आज वैसे प्रधानमंत्री के लिए देश ही नहीं,विश्व भी नतमस्तक है। देश को गर्व है कि आज मजबूत प्रधानमंत्री मिला है,जिसके नेतृत्व में देश निरंतर आगे की ओर बढ़ रहा है। इस जनसंवाद रैली के लाइव को कार्यकर्ता,आमजनों ने व्हाट्सएप,फेसबुक के माध्यम से देखा और सुना। लाइव प्रसारण देखने वालों में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रवि मोदी,जिलाध्यक्ष रामचन्द्र सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष बीरेन्द्र सिंह,डॉ.नरेश पंडित,बासुदेव शर्मा,महेन्द्र वर्मा,जिला महामंत्री शिवेन्द्र नारायण,नितेश चंद्रवंशी,चन्द्रशेखर जोशी,सुनील सिन्हा,अनूप जोशी,नगर अध्यक्ष देवनारायण मोदी,किशोर पंडित,संजय शर्मा,पंकज बर्णवाल,अमर सिंह,विजय राम,राजकिशोर प्रसाद,ईश्वर मोदी,रोहित जायसवाल,इन्द्र मोदी,पिन्टू मजुमदार,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष संगीता सिन्हा,जुहीदास गुप्ता,कुलबीर सलुजा,रेखा भदानी,सीमा सिन्हा,मुन्नी देवी,सबीता देवी,लीना देवी,सीता वर्मा आदि कार्यकर्ता शामिल थे।
अगली स्टोरी