एबीवीपी ने ज्ञापन सौंपकर लंबित छात्रवृत्ति जारी करने की मांग
कोडरमा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (एबीवीपी) ने ओबीसी छात्रों की लंबित छात्रवृत्ति राशि शीघ्र जारी करने की मांग की। छात्रों ने 2024-25 सत्र के लिए समय पर आवेदन किया था, लेकिन एक वर्ष बाद भी राशि...

कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (एबीवीपी) कोडरमा इकाई ने शनिवार को समाज कल्याण पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर ओबीसी वर्ग के छात्रों की लंबित छात्रवृत्ति राशि शीघ्र जारी करने की मांग की। जिला संयोजक अतुल आनंद ने बताया कि सत्र 2024-25 के लिए छात्रों ने समय पर आवेदन किया था, लेकिन एक वर्ष बीत जाने के बावजूद राशि जारी नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि छात्रवृत्ति न मिलने से विद्यार्थियों को फीस, किताबें और अन्य शैक्षणिक खर्चों में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। नगर अध्यक्ष सतीश यादव ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों की स्थिति को देखते हुए भुगतान में देरी अस्वीकार्य है और सरकार को तुरंत हस्तक्षेप करना चाहिए।
जिला संगठन के नितेश कुमार ने बताया कि छात्रवृत्ति विद्यार्थियों के लिए शिक्षा का आधार स्तंभ है और इसका समय पर वितरण अत्यंत आवश्यक है। नगर मंत्री सुधांशु यादव ने कहा कि सरकार द्वारा शीघ्र कार्रवाई से हजारों छात्रों को राहत मिलेगी और उनके शिक्षा-अधिकार की रक्षा होगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान सोशल मीडिया प्रमुख आकाश राउत, मनीष कुमार सहित कई छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




