Kodarma News: सात कावरियों का जत्था देवघर रवाना, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा डोमचांच

हिन्दुस्तान, कोडरमा
Follow us on Google News
share

Kodarma News: फोटो कोडरमा 18 डोमचांच से सोमवार को देवघर के लिए रवाना होते बम। डोमचांच, निज प्रतिनिधि सावन माह में भगवान भोलेनाथ की भक्ति और आस्था का रंग डोमचांच प

Kodarma News: सात कावरियों का जत्था देवघर रवाना, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा डोमचांच

Kodarma News: डोमचांच, निज प्रतिनिधि। सावन माह में भगवान भोलेनाथ की भक्ति और आस्था का रंग डोमचांच प्रखंड क्षेत्र में देखने को मिल रहा है। प्रखंड के पहरीडीह (बेहराडीह) गांव से शिव कांवरिया संघ के बैनर तले सात कांवड़ियों का जत्था देवघर के लिए रवाना हुआ। कांवरिये सबसे पहले सुल्तानगंज पहुंचेंगे, जहां पवित्र गंगाजल लेकर पैदल देवघर के लिए प्रस्थान करेंगे। सुल्तानगंज से देवघर तक करीब 108 किलोमीटर की दूरी वे पैदल तय करेंगे। देवघर पहुंचकर बाबा बैद्यनाथ मंदिर में गंगाजल अर्पित कर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। इसके बाद श्रद्धालु बासुकीनाथ धाम पहुंचकर भगवान शिव को जल अर्पित करेंगे। धार्मिक यात्रा के अंतिम चरण में झारखंडधाम पहुंचकर पूजा-अर्चना और जलाभिषेक करेंगे।

संघ के सदस्यों ने बताया कि वे प्रत्येक वर्ष सावन में देवघर की यात्रा करते हैं। बाबा बैद्यनाथ के प्रति उनकी गहरी आस्था है। देवघर रवाना होने वालों में वार्ड पार्षद राज कुमार यादव, रवीन्द्र मेहता, अनीता देवी, मालती देवी, कुंती देवी और गौरा देवी सहित अन्य श्रद्धालु शामिल हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़कोडरमाKodarma News: सात कावरियों का जत्था देवघर रवाना, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा डोमचांच