अशोका होटल के पीछे 70 वेंडरों को दुकान आवंटित
झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि झुमरी तिलैया अशोका होटल के पीछे बाजार हाट में 70 फुटकर सब्जी व फल विक्रेताओं को दुकान आवंटित किया गया। यह आवंटन लॉटरी के मा

झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। झुमरी तिलैया अशोका होटल के पीछे बाजार हाट में 70 फुटकर सब्जी व फल विक्रेताओं को दुकान आवंटित किया गया। यह आवंटन लॉटरी के माध्यम से किया गया। मौके पर नगर परिषद के अध्यक्ष रमेश हर्षधर, उपाध्यक्ष मनोहर राम, कार्यपालक पदाधिकारी अंकित गुप्ता, सिटी मैनेजर लेमांशु कुमार, पर्यवेक्षक दुलारचंद यादव, बलराम कुशवाहा, मुकेश राणा, उमेश कुमार, शुभम कुमार, मिंटल टंडन समेत होमगार्ड के जवान शामिल थे।इस संबंध में अध्यक्ष रमेश हर्षधर ने बताया कि स्टेशन रोड से झंडा चौक पर सड़क किनारे फुटकर सब्जी विक्रेताओं के द्वार दुकान लगाये जाने से जाम की स्थिति बन रही थी।
इसको लेकर 105 लोगों को चिन्हित कर अशोका होटल के पीछे हाट बाजार में शिफ्ट करने कार्य किया जा रहा है। इसमें 70 लोगों को दुकान लॉटरी के माध्यम से दुकान आवंटित कर दिया गया, जबकि चिन्हित 35 लोग पहुंचे हीं नहीं। उन्होंने बताया कि शहर में सब्जी कचरा व जाम को लेकर नगर परिषद द्वारा अभियान चलाया जायेगा। उन्होंने बताया कि दुकान आवंटन के बाद अगर कोई स्टेशन रोड पर सड़क पर सब्जी बेचते हुए पाये गये तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


