ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड कोडरमाजिले में अब तक 31 हजार 453 प्रवासी लोगों की स्क्रीनिंग

जिले में अब तक 31 हजार 453 प्रवासी लोगों की स्क्रीनिंग

जिले में 30 जुलाई तक कुल 31 हजार 453 प्रवासी लोगों की डॉक्टरों ने स्क्रीनिंग की है। इसमें रेड जोन से आए लोग भी शामिल हैं। अब तक कुल सैंपल कलेक्शन आंकडा बढकर 7799 हो गयी है। गुरूवार...

जिले में अब तक 31 हजार 453 प्रवासी लोगों की स्क्रीनिंग
हिन्दुस्तान टीम,कोडरमाThu, 30 Jul 2020 10:52 PM
ऐप पर पढ़ें

जिले में 30 जुलाई तक कुल 31 हजार 453 प्रवासी लोगों की डॉक्टरों ने स्क्रीनिंग की है। इसमें रेड जोन से आए लोग भी शामिल हैं। अब तक कुल सैंपल कलेक्शन आंकडा बढकर 7799 हो गयी है। गुरूवार को किसी संदिग्ध मरीजों का सैंपल कलेक्शन नहीं किया गया है। जानकारी जिला सर्विलांस पदाधिकारी डॉ.मनोज कुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि अब तक कुल सैंपल कलेक्शन में 7151 लोगों की नेगेटिव,पोजिटीव 534 निकली है। जबकि 134 संदिग्ध लोगों की जांच रिपोर्ट पेंडिंग है। इनमें 332 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं,जबकि एक व्यक्ति की मौत हुई है। फिलहाल 201 एक्टिव मरीज हैं,जिनका इलाज कोविड हॉस्पिटल में इलाजरत हैं। होम कोरंटाइन में 419 व कोरंटाइन सेंटर में 55 लोगजिले की होम कोरंटाइन में फिलहाल 419 और कोरंटाइन सेंटर में 55 लोग हैं। जबकि जिले में 14 दिनों की होम क्वारंटाइन की अवधि पूरा करने वाले 31 हजार 34 लोग हैं। यह आंकडा गुरूवार तक की है। जानकारी जिला सर्विलांस पदाधिकारी डॉ.मनोज कुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि फिलहाल सदर हॉस्पिटल के आइसोलेशन वार्ड में 1 और कोविड केयर सेंटर डोमचांच में 88,आइटीआइ डोमचांच में 53 लोग भर्ती है,जहां इलाजरत हैं। जिलें में 14 लोगों की जांच जिले के सदर हॉस्पिटल समेत विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में 30 जुलाई को कुल 14 लोगों की डॉक्टरों ने जांच की है। इनमें सदर हॉस्पिटल में 7,सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मरकच्चों में एक और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जयनगर में 6 लोग शामिल हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें