कोडरमा के सिविल सर्जन पर नाबालिग से यौन शोषण का आरोप, पुलिस हिरासत में डॉक्टर

लाइव हिन्दुस्तान, कोडरमा
Follow us on Google News
share

कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार को नाबालिग के साथ कथित यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस ने शनिवार की देर रात उन्हें चंदवारा में झील रेस्टोरेंट के पास संचालित उनके निजी क्लीनिक से हिरासत में लिया है।

कोडरमा न्यूज
कोडरमा में नाबालिग के साथ यौन शोषण के आरोप में डॉक्टर हिरासत में

कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार को नाबालिग के साथ कथित यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस ने शनिवार की देर रात उन्हें चंदवारा में झील रेस्टोरेंट के पास संचालित उनके निजी क्लीनिक से हिरासत में लिया। फिलहाल उन्हें चंदवारा थाना क्षेत्र के तिलैया डैम ओपी में रखकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता हजारीबाग जिले के बरकट्ठा प्रखंड की रहने वाली बताई जाती है। करीब दो साल पहले वह अपनी मां का इलाज कराने कोडरमा सदर अस्पताल पहुंची थी। इसी दौरान सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार पर उसे अपने झांसे में लेकर यौन शोषण करने का आरोप है। आरोप है कि करीब दो साल से उसका यौन शोषण किया जा रहा था।

अधिकारियों को दी गई घटना की जानकारी

महिला थाना की प्रारंभिक जांच के बाद घटना की जानकारी वरीय अधिकारियों को दी गई है। न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। 65 वर्षीय सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार के खिलाफ कोडरमा महिला थाना में शिकायत दर्ज करायी गई थी। हालांकि, मामला हाई प्रोफाइल होने के कारण घटना कोई कुछ बताने से बचता रहा।

क्या कहते हैं एसपी

मामले में कोडरमा एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार को देर रात हिरासत में लिया गया था। फिलहाल चंदवारा थाना क्षेत्र के तिलैया डैम ओपी में रखकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

महिला थाना में पीड़िता ने की सिविल सर्जन की पहचान

रविवार को पुलिस सिविल सर्जन ने उनको कोडरमा स्थित महिला थाना पहुंची। नाबालिग वहां पहले से मौजूद थी। इसके बाद पुलिस टीम के सामने नाबालिग ने सिविस सर्जन की पहचान की। फिर पुलिस ने मौके पर ही सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार को गिरफ्तार कर लिया। महिला थाना से सिविल सर्जन को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया जाएगा। यहां से उनको जेल भेजने की तैयारी है।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें
Hindi Newsझारखंड न्यूज़कोडरमा के सिविल सर्जन पर नाबालिग से यौन शोषण का आरोप, पुलिस हिरासत में डॉक्टर