karni sena national vice president vinay singh murder update family accused police they asked security for him after t विनय सिंह मर्डर:धमकी पर मांगी थी सुरक्षा,पुलिस बोली-शहर छोड़ दो,कॉल डिटेल भी डिलीट, Jharkhand Hindi News - Hindustan
Hindi Newsझारखंड न्यूज़karni sena national vice president vinay singh murder update family accused police they asked security for him after t

विनय सिंह मर्डर:धमकी पर मांगी थी सुरक्षा,पुलिस बोली-शहर छोड़ दो,कॉल डिटेल भी डिलीट

  • जमशेदपुर में करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सिंह की हत्या के बाद पूरे शहर में आक्रोश की लहर है। हत्या के बाद जहां लोगों में गम और गुस्सा है, वहीं पुलिस प्रशासन सवालों के घेरे में है। बेटे ने बताया कि पूर्व में पापा को फोन पर धमकी मिल चुकी थी।

Utkarsh Gaharwar हिन्दुस्तानTue, 22 April 2025 11:05 AM
share Share
Follow Us on
विनय सिंह मर्डर:धमकी पर मांगी थी सुरक्षा,पुलिस बोली-शहर छोड़ दो,कॉल डिटेल भी डिलीट

जमशेदपुर में करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सिंह की हत्या के बाद पूरे शहर में आक्रोश की लहर है। हत्या के बाद जहां लोगों में गम और गुस्सा है, वहीं पुलिस प्रशासन सवालों के घेरे में है। करणी सेना के प्रदेश संयोजक प्रेम सिंह और परिवार के लोगों ने कहा कि जबतक आरोपी गिरफ्तार नहीं होंगे, तबतक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार और पुलिस ने लापरवाही दिखाई तो आंदोलन होगा । करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज सिंह शेखावत स्वयं मंगलवार को जमशेदपुर पहुंचकर हालात का जायजा लेंगे।

पापा को धमकी मिली,पुलिस बोली- शहर छोड़ दो

बेटे ने बताया कि पूर्व में पापा को फोन पर धमकी मिल चुकी थी। इसकी जानकारी पुलिस और सगे संबंधियों को दी गई थी। पुलिस ने उन्हें कुछ दिनों के लिए शहर से बाहर रहने को भी कहा था, जिसके बाद वे 30 अप्रैल को शहर से बाहर जाने वाले थे। इसके पूर्व ही यह घटना हो गई। इस मामले में विनय के बड़े भाई अरुण सिंह के बयान पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह के बेटे के अनुसार रविवार सुबह एक व्यक्ति लकी जॉनी का फोन आया था, जिसके बाद उनके पापा डांगा में जमीन देखने की बात कहकर घर से निकले थे। दोपहर में दुकान के स्टाफ अजय और जितेंद्र से कुछ सेकेंड की बातचीत और एक परिचित बिल्ला पाठक से फोन पर आखिरी बातचीत हुई थी।

हत्यारों ने डिलीट कर दी व्हाट्सएप कॉल की डिटेल्स

विनय सिंह की हत्या के बाद हत्यारों ने साक्ष्य छिपाने के लिए विनय सिंह के फोन से छेड़छाड़ की और व्हाट्सएप कॉल को डिलीट कर दिया है। पुलिस ने जब विनय के मोबाइल फोन की जांच की तो इसकी जानकारी हुई। पुलिस को व्हाट्सएप पर सिर्फ वहीं मिस्ड कॉल के नंबर मिले हैं, जो हत्या के बाद आए थे। इसके अलावा पुलिस ने जब नॉर्मल कॉल डिटेल की जांच की तो उसमें कुछ संदिग्ध नंबर मिले हैं, जिसकी जांच पुलिस कर रही है।