Hindi Newsझारखंड न्यूज़JSSC has released the notification for the recruitment of 45 Assistant Jailor posts.
झारखंड में असिस्टेंट जेलर बनना है, तो कमर कस लीजिए, JSSC ने मांगे आवेदन; जानिए सब कुछ

झारखंड में असिस्टेंट जेलर बनना है, तो कमर कस लीजिए, JSSC ने मांगे आवेदन; जानिए सब कुछ

संक्षेप:

चयनित उम्मीदवारों को 29,200 से 92,300 रुपये तक के वेतनमान पर नियुक्त किया जाएगा। इसलिए जल्द कीजिए और फॉर्म भरकर असिस्टेंट जेलर बनिए।

Dec 07, 2025 07:27 am ISTRatan Gupta हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने राज्य में असिस्टेंट जेलर (सहायक कारापाल) के 45 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। झारखंड सहायक कारापाल प्रतियोगिता परीक्षा- 2025 के माध्यम से इन पदों पर नियुक्ति की जाएगी। आयोग ने स्पष्ट किया है कि आरक्षण का लाभ केवल झारखंड के मूल निवासियों को मिलेगा। इच्छुक उम्मीदवार 08 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर ही स्वीकार किए जाएंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

योग्यता के अनुसार उम्मीदवार के पास स्नातक की डिग्री या उसके समकक्ष शैक्षणिक योग्यता होना आवश्यक है। चयनित उम्मीदवारों को 29,200 से 92,300 रुपये तक के वेतनमान पर नियुक्त किया जाएगा।

असिस्टेंट जेलर की आयु सीमा

आयु की गणना 01 अगस्त 2025 के आधार पर की जाएगी। सामान्य वर्ग के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित है। वहीं, बीसी/ईबीसी वर्ग को दो वर्ष, महिलाओं को तीन वर्ष, और एससी/एसटी उम्मीदवारों को पांच वर्ष की अधिकतम आयु में छूट मिलेगी।

असिस्टेंट जेलर की चयन प्रक्रिया

भर्ती तीन चरणों में होगी-

1. शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)

2. लिखित परीक्षा

3. चिकित्सा परीक्षण

असिस्टेंट जेलर की शारीरिक मापदंड

पुरुष लंबाई: 160 सेमी (एससी/एसटी: 155 सेमी)

पुरुष सीना: 81 सेमी (एससी/एसटी: 79 सेमी), पाँच सेमी फुलाव अनिवार्य

महिला लंबाई: 148 सेमी

असिस्टेंट जेलर की शारीरिक दक्षता परीक्ष

पुरुषों को 1600 मीटर दौड़ छह मिनट में पूरी करनी होगी।

महिलाओं को वही दूरी 10 मिनट में तय करनी होगी।

असिस्टेंट जेलर की आवेदन शुल्क

सामान्य/अन्य वर्ग: 100 रुपये

झारखंड के एससी/एसटी वर्ग: 50 रुपये

दिव्यांगों के लिए कोई शुल्क नहीं।

शुल्क का भुगतान ऑनलाइन किया जाएगा।

योग्य उम्मीदवारों के लिए यह झारखंड के जेल प्रशासन में करियर बनाने का शानदार अवसर है। इच्छुक अभ्यर्थी समय पर आवेदन कर अपनी तैयारी शुरू कर सकते हैं।

Ratan Gupta

लेखक के बारे में

Ratan Gupta
IIMC दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद लाइव हिन्दुस्तान में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। खबरों की दुनिया के अलावा साहित्य पढ़ना, फिल्में देखना और गाने सुनना पसंद है। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।