JSSC परीक्षा ही नहीं रद्द हुई, ये 3 और बड़े कदम उठाने जा रही हेमंत सोरेन सरकार

लाइव हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

झारखंड में प्रदर्शन कर रहे छात्रों के लिए सोमवार को सफलता जैसा रहा है। सरकार ने जेएसएससी सीजीएल के साथ ही टीडीपीएल द्वारा करवाई गई सभी परीक्षाओं को रद्द करने का ऐलान किया है। इसके साथ ही सरकार ने छात्रों के लिए तीन और बड़े कदम उठाए हैं।

हेमंत सोरेन ने किया 3 और बड़ा ऐलान
परीक्षा होने के बाद 3 और बड़े ऐलान करते मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

रांची में जेपीएससी और जेएसएससी की परीक्षाओं में अनियमितता के विरोध में 24 दिन से चल रहे आंदोलन के बीच सोमवार को राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की विशेष बैठक में जेएसएससी सीजीएल समेत टीडीपीएल द्वारा आयोजित की गईं सभी परीक्षाओं को रद्द करने का निर्णय लिया गया। हेमंत सोरेन सरकार के इस फैसले को छात्र अपनी कामयाबी के तौर पर देख रहे हैं। लेकिन बता दें कि छात्रों की मांगों को लेकर सीएम ने तीन और बड़े कदम उठाने का वादा किया है।

परीक्षा व्यवस्था में किया जाएगा व्यापक सुधार

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार केवल मौजूदा विवाद का समाधान नहीं, बल्कि ऐसी व्यवस्था बनाना चाहती है जो पारदर्शी, निष्पक्ष और विश्वसनीय हो। इसके लिए परीक्षा प्रक्रिया में सुधार को लेकर कमेटी बनाई जाएगी। कमेटी आयोगों के काम व परीक्षा प्रणाली में सुधारों पर सुझाव देगी। ‘छात्रों की बात-छात्रों के साथ’ अभियान में भी बड़ी संख्या में सुझाव मिले हैं।

राज्य सरकार ने छात्रों के हित में कड़ा कानून बनाया

सीएम ने कहा कि छात्र हितों की रक्षा के लिए राज्य में सख्त कानून बनाया गया है, जिसे लागू करने की क्षमता भी सरकार रखती है। युवाओं की सबसे बड़ी मांग जेएसएससी सीजीएल से जुड़ी थी। इसकी जांच एसआईटी और सीआईडी कर रही हैं, जिसमें कई तथ्य सामने आए हैं। जांच का दायरा 2014 से अब तक की सभी परीक्षाओं तक बढ़ाया गया है।

14वीं जेपीएससी और बैकलॉग पर भी निर्णय

सीएम ने कहा कि 14वीं जेपीएससी और बैकलॉग परीक्षा से जुड़े मुद्दों को बातचीत के जरिए सुलझा लिया गया है। जेपीएससी व जेएसएससी की कार्यप्रणाली में सुधार के लिए विशेषज्ञ संस्थानों की राय लेने की दिशा में भी सरकार आगे बढ़ेगी। सरकार का जोर यह सुनिश्चित करने पर है कि प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी की कोई गुंजाइश नहीं रहे।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें
Hindi Newsझारखंड न्यूज़JSSC परीक्षा ही नहीं रद्द हुई, ये 3 और बड़े कदम उठाने जा रही हेमंत सोरेन सरकार