JMM vs कांग्रेस: 2 राज्यसभा सीटों पर INDIA गठबंधन में खींचतान तेज, क्या है दोनों की मांग

लाइव हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

झारखंड में आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर सत्तारूढ़ गठबंधन के भीतर सीट बंटवारे पर खींचतान तेज हो गई है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) और उसकी सहयोगी कांग्रेस दोनों ही जून में खाली होने वाली दो सीटों पर अपनी-अपनी दावेदारी मजबूत कर रहे हैं।

JMM vs कांग्रेस: 2 राज्यसभा सीटों पर INDIA गठबंधन में खींचतान तेज, क्या है दोनों की मांग

झारखंड में आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर सत्तारूढ़ गठबंधन के भीतर सीट बंटवारे पर खींचतान तेज हो गई है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) और उसकी सहयोगी कांग्रेस दोनों ही जून में खाली होने वाली दो सीटों पर अपनी-अपनी दावेदारी मजबूत कर रहे हैं। कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि वह कम से कम एक सीट चाहती है, जबकि जेएमएम दोनों सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने के पक्ष में है।

क्या है कांग्रेस की मांग

कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के राजू ने कहा कि इस बार उनकी पार्टी पहले से अधिक मजबूत स्थिति में है और वह राज्यसभा में अपनी सीट बढ़ाना चाहती है। उन्होंने बताया कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद इंडिया गठबंधन के सहयोगियों के साथ बैठक होगी, जिसमें इस मुद्दे पर चर्चा की जाएगी। साथ ही, कांग्रेस नेतृत्व इस विषय पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी बातचीत करेगा।

राजू ने यह भी याद दिलाया कि पिछले तीन राज्यसभा चुनावों में गठबंधन के पास केवल एक सीट जीतने का आंकड़ा था और हर बार वह सीट जेएमएम के खाते में गई। लेकिन इस बार समीकरण अलग हैं। मौजूदा समय में गठबंधन के पास 81 सदस्यीय विधानसभा में 56 विधायक हैं, जो दो सीटें जीतने के लिए पर्याप्त माने जा रहे हैं।

कैसे खाली हुई दो राज्यसभा सीटें

इन दो सीटों में से एक सीट शीबू सोरेन के निधन के बाद से खाली हुई है, जबकि दूसरी सीट भाजपा नेता दीपक प्रकाश का कार्यकाल खत्म होने पर खाली होगी।

क्या है समीकरण

विधानसभा में जेएमएम 34 विधायकों के साथ सबसे बड़ा दल है, जबकि कांग्रेस के पास 16 विधायक हैं। इसमें आरजेडी के चार और लेफ्ट के दो विधायक गठबंधन का हिस्सा हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि संख्या बल मजबूत होने के बावजूद सीट बंटवारे को लेकर मतभेद गठबंधन के भीतर असहजता पैदा कर सकते हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इंडिया गठबंधन इस चुनौती को आपसी सहमति से सुलझा पाता है या नहीं।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें