चंपाई के खिलाफ प्रत्याशी चुनने में चौंकाने की तैयारी में JMM, हेमंत सोरेन खुद कर रहे स्क्रूटनी

Oct 20, 2024 07:30 am ISTDevesh Mishra हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

  • झामुमो में सरायकेला विधानसभा सीट पर प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया चल रही है। इस सीट से चुनाव लड़ने के लिए दावेदारों की लंबी फेहरिस्त की स्क्रूटनी खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कर रहे हैं।

चंपाई के खिलाफ प्रत्याशी चुनने में चौंकाने की तैयारी में JMM, हेमंत सोरेन खुद कर रहे स्क्रूटनी

झामुमो में सरायकेला विधानसभा सीट पर प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया चल रही है। इस सीट से चुनाव लड़ने के लिए दावेदारों की लंबी फेहरिस्त की स्क्रूटनी खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कर रहे हैं। प्रथम राउंड की रायशुमारी हो चुकी है। उम्मीद की जा रही है कि रविवार तक प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी जाएगी। पार्टी जानकारों के मुताबिक, इस सीट पर पार्टी प्रत्याशी चयन में चौंकाने की तैयारी है। बता दें कि भाजपा ने सरायकेला सीट से झामुमो से बगावत कर आए चंपाई सोरेन को टिकट दिया है।

सरायकेला को लेकर सस्पेंस बरकरार

अबतक इस सीट के लिए सरायकेला-खरसावां इलाके में सक्रिय झामुमो नेताओं ने अपनी दावेदारी पार्टी के समक्ष की है। दावेदारों ने चुनाव लड़ने की इच्छा जताते हुए पत्र भी पार्टी नेतृत्व को भेज दिया है। क्षेत्र के युवा मोर्चा के नेताओं के साथ-साथ प्रखंड स्तर के नेताओं ने भी अपनी दावेदारी की है। झामुमो युवा मोर्चा के कृष्णा बास्के, भुगलू सोरेन व हाल ही में जयराम महतो की पार्टी जेबीकेएसएस छोड़कर झामुमो में शामिल हुए उदय बांकिरा जैसे नेताओं ने पार्टी नेतृत्व के समक्ष दावेदारी पेश कर दी है। अब इस बात को लेकर सस्पेंस है कि हेमंत सोरेन इन सबमें से प्रत्याशी घोषित करते हैं अथवा किसी और को प्रत्याशी बनाते हैं।

प्रत्याशी चुनने में चौंकाने की तैयारी में झामुमो

हालांकि अबतक कार्यकर्ताओं को स्पष्ट किया गया है कि पार्टी इस सीट से किसी बॉरो प्लेयर यानी दूसरे दल के नेता को शामिल कर टिकट नहीं देने जा रही। पार्टी में इस सीट से सरकार के एक मंत्री को चुनाव में उतारने की भी रणनीति पर चर्चा चल रही है।

एक बड़े नेता को सरायकेला समेत दो सीट पर उतार सकती है पार्टी

जानकारी के मुताबिक, हेमंत सरकार के एक कद्दावर मंत्री को दो सीटों पर चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया गया है। एक उनकी अपनी सीटिंग सीट व दूसरी सरायकेला सीट। दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पार्टी छोड़ने के बाद यह सीट अचानक चर्चा के केंद्र में आ गई है। इसके बाद से इस पर प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया चल रही है।

Devesh Mishra

लेखक के बारे में

Devesh Mishra
देवेश मिश्रा लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। साल 2022 में उन्होंने यहीं से बतौर ट्रेनी अपने करियर की शुरुआत की। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। उन्हें वायरल और यूनिक खबरों में विशेष दिलचस्पी रहती है। खबर लिखने के साथ-साथ वीडियो और पॉडकास्ट बनाने में भी मन रमता है। देवेश को डिबेट का शौक है। इसके लिए उन्हें दर्जनों बार गोल्ड मेडल भी मिल चुका है। समय मिलने पर साहित्य की शरण में जाना पसंद करते हैं। कीबोर्ड के बाद अब हारमोनियम पर उंगलियां सेट कर रहे हैं। और पढ़ें