झारखंड की दोनों राज्यसभा सीटों पर JMM का दावा, कांग्रेस को एक सलाह
झारखंड में इस वर्ष होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने अपनी दावेदारी मजबूत तरीके से पेश की है। पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता मनोज पांडे ने कहा कि एक कार्यकर्ता के रूप में वह चाहते हैं कि आगामी चुनाव में खाली हो रही 2 सीटों पर झामुमो की अपनी हिस्सेदारी हो।

झारखंड में इस वर्ष होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने अपनी दावेदारी मजबूत तरीके से पेश की है। पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता मनोज पांडे ने कहा कि एक कार्यकर्ता के रूप में वह चाहते हैं कि आगामी चुनाव में खाली हो रही दोनों सीटों पर झामुमो की अपनी हिस्सेदारी हो। उन्होंने कहा कि हालांकि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व गठबंधन के घटक दलों से चर्चा कर अंतिम निर्णय लेगा। जेएमएम ने कांग्रेस को एक सलाह भी दी है।
दरअसल, झारखंड से राज्यसभा की दो सीटें खाली हो रही हैं। इनमें एक सीट पार्टी के संस्थापक और ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन के निधन के बाद पहले से रिक्त है। दूसरी सीट पर दीपक प्रकाश का कार्यकाल जून 2026 में समाप्त हो रहा है। ऐसे में वर्ष 2026 में राज्य से दो नए राज्यसभा सदस्यों के निर्वाचन की प्रक्रिया आने वाले महीनों में शुरू होने की संभावना है।
राज्यसभा की दोनों सीटें झामुमो के खाते में आनी चाहिए
झामुमो नेताओं का कहना है कि राज्य में पार्टी की राजनीतिक स्थिति मजबूत है, इसलिए स्वाभाविक रूप से दोनों सीटों पर उसका दावा बनता है। पार्टी कार्यकर्ताओं का भी मानना है कि राज्यसभा की दोनों सीटें झामुमो के खाते में आनी चाहिए।
प्रवक्ता मनोज पांडे ने भरोसा जताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के राजनीतिक कौशल और नेतृत्व में गठबंधन के भीतर बेहतर समन्वय बनेगा। सभी सहयोगियों को विश्वास में लेकर फैसला किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि गठबंधन धर्म निभाते हुए कांग्रेस को इस मुद्दे पर बड़ा दिल दिखाना चाहिए।
लेखक के बारे में
Mohammad Azamसंक्षिप्त विवरण
मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।
राजनीतिक पत्रकारिता में आजम
आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।
विशेषज्ञता ( Area of Expertise )
पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर


