वियतनाम में योग सिखाने गए झारखंड के 2 युवकों की मौत, शवों के इंतजार में परिवार; आखिर हुआ क्या था?

लाइव हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

बेहतर रोजगार की तलाश में वियतनाम जाकर योग सिखा रहे झारखंड के दो युवकों की मौत का मामला सामने आया है। इन युवकों में रांची के 24 वर्षीय राजा कुमार, जबकि जमशेदपुर के 23 वर्षीय विनय शामिल हैं।

You will not have to pay the dead body if the bill is pending, the government has become strict on the arbitrariness of hospitals in Jharkhand
वियतनाम में योग सिखाने गए झारखंड के 2 युवकों की मौत, शवों के इंतजार में परिवार; आखिर हुआ क्या था?

झारखंड के 2 युवक बेहतर रोजगार की तलाश में वियतनाम गए थे। दोनों वहां योग सिखाकर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन 25 सितंबर को हुए सड़क हादसे ने दोनों परिवारों की उम्मीदों को गहरे दुख में बदल दिया। हादसे में रांची के 24 वर्षीय राजा कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जमशेदपुर के 23 वर्षीय विनय ने दो दिन बाद अस्पताल में दम तोड़ दिया। अब दोनों परिवार उनके शव भारत लाने की कोशिश में जुटे हैं।

बिजली मिस्त्री के बेटे ने सीखा योग

रांची निवासी राजा कुमार ने 2025 में वियतनाम का रुख किया था। उन्होंने करीब चार साल तक योग की ट्रेनिंग ली थी और वहां आदि योगा अकेडमी में योग ट्रेनर के तौर पर काम कर रहे थे। राजा के पिता बिजली मिस्त्री हैं। परिवार के मुताबिक, राजा घर के खर्च में मदद करने और परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए हर महीने पैसे भेजते थे। राजा के छोटे भाई शुभम कुमार ने बताया कि वह परिवार से रोज बात करते थे। हादसे से पहले भी उन्होंने मां से सामान्य बातचीत की थी और उनकी तबीयत, खाना खाने और दिनभर के बारे में पूछा था।

आखिर वियतनाम में हुआ क्या था?

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में परिवार के हवाले से बताया गया है कि 25 सितंबर की शाम Da Lat शहर में तेज बारिश हो रही थी। काम खत्म करने के बाद राजा और विनय कंपनी के स्कूटर से घर लौट रहे थे। इसी दौरान गीली सड़क पर स्कूटर फिसल गया और आगे चल रही कार से टकरा गया। राजा की मौके पर ही मौत हो गई। विनय को अस्पताल ले जाया गया, जहां दो दिन इलाज के बाद उनकी भी मौत हो गई।

शव भारत लाने की सबसे बड़ी चुनौती

अब दोनों परिवारों के सामने शवों को भारत लाने की चुनौती है। राजा के परिवार को बताया गया कि शव भारत लाने में करीब 20 लाख रुपये तक खर्च हो सकते हैं। परिवार और वियतनाम में मौजूद उनके रिश्तेदार इस खर्च और जरूरी कागजी कार्रवाई का इंतजाम कर रहे हैं। जमशेदपुर में विनय के परिवार की स्थिति भी ऐसी ही है। वियतनाम में रह रहे उनके रिश्तेदार अब शव भारत लाने की प्रक्रिया में जुटे हैं। अनुमान है कि इसमें 10 लाख रुपये से अधिक खर्च हो सकता है।

झारखंड के स्टेट माइग्रेंट वर्कर्स कंट्रोल रूम की प्रमुख शिखा लकड़ा ने बताया कि राजा के परिवार ने शव वापस लाने के लिए करीब 14 लाख रुपये की व्यवस्था कर ली है। उन्होंने कहा कि विनय के परिवार की ओर से अभी आवेदन नहीं मिला है। परिवार और स्थानीय प्रशासन अब दोनों युवकों के शव जल्द भारत लाने की कोशिश कर रहे हैं। वियतनाम में योग प्रशिक्षकों की मांग बढ़ने के कारण झारखंड समेत भारत के कई युवा वहां रोजगार के लिए जा रहे हैं।

Ratan Gupta

लेखक के बारे में

Ratan Gupta

रतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।


रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।


लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।


रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।


इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।

और पढ़ें
Hindi Newsझारखंड न्यूज़वियतनाम में योग सिखाने गए झारखंड के 2 युवकों की मौत, आखिर उनके साथ हुआ क्या था?