आज बदल जाएगा झारखंड का मौसम, 10 जिलों में होगी झमाझम बारिश; इन 3 जिलों में हीटवेव अलर्ट
झारखंड का मौसम बीते कुछ दिनों से लगातार पलट रहा है। अब एक बार फिर से मौसम विभाग ने झारखंड के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड के दस जिलों में बारिश होगी और तीन जिलों में हीटवेव भी चलेगी।

Jharkhand Weather: झारखंड का मौसम बीते कुछ दिनों से लगातार पलट रहा है। अब एक बार फिर से मौसम विभाग ने झारखंड के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड के 10 जिलों में बारिश होगी और तीन जिलों में हीटवेव भी चलेगी। लगातार पड़ रही तेज धूप से लोगों को राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग का कहना है कि बारिश और तेज हवाओं के कारण तापमान में कमी आएगी लेकिन हल्की धूप निकलने पर उमस भरी गर्मी भी शुरू हो जाएगी।
इन जिलों में होगी बारिश
झारखंड के कई जिलों में शनिवार से ही बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। इस दौरान तेज हवाओं के साथ बारिश और बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार से झारखंड के रांची, खूंटी, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम पश्चिमी सिंहभूम में आंधी के साथ बारिश होगी। इस दौरान इन इलाकों में बिजली गिरने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ कुछ इलाकों में बूंदाबांदी की भी संभावना जताई है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि बारिश के बाद तापमान में कमी आएगी। हालांकि, कुछ जिलों में बारिश की संभावना बेहद कम है। यहां हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है।
3 जिलों में हीटवेव अलर्ट
एक तरफ जहां झारखंड के 10 जिलों में बारिश और तूफानी हवाओं के कारण मौसम सुहावना होगा, वहीं दूसरी तरफ प्रदेश के तीन जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड के पलामू, गढ़वा और चतरा में हीटवेव चलेगी। इस दौरान गर्म हवाओं के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
क्यों बदल रहा मौसम
झारखंड के मौसम में लगातार हो रहे बदलाव को देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी में आ रही नमी के कारण यह बदलाव देखा जा रहा है। इससे पहले 1 मई को भी राज्य के कई जिलों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश और तेज हवाओं का दौर चल रहा था। अब एक बार फिस से मौसम ने करवट बदली है।
तापमान में आएगी गिरावट
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, बारिश और तेज हवाओं के कारण झारखंड तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिलेगी। इस दौरान झारखंड के लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान बारिश और तेज हवाओं के कारण उमस बनी रहेगी।
लेखक के बारे में
Mohammad Azamसंक्षिप्त विवरण
मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।
राजनीतिक पत्रकारिता में आजम
आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।
विशेषज्ञता ( Area of Expertise )
पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर


