5 दिन बाद फिर बदलेगा झारखंड का मौसम, इन जिलों में होगी झमाझम बारिश; IMD का अलर्ट

लाइव हिन्दुस्तान, रांची
share

झारखंड के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। आईएमडी के अनुसार, अगले 4 दिनों तक झारखंड के सभी जिलों में धूप खिली रहेगी और तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। हालांकि, 9 सितंबर से मौसम फिर से बदलेगा और कई जिलों में झमाझम बारिश होगी।

झारखंड का मौसम
9 सितंबर से झारखंड में होगी तेज बारिश

झारखंड के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। रांची समेत पूरे झारखंड में बीते कुछ दिनों से जारी झमाझम बारिश के दौर से राहत मिल गई है। शनिवार को धूप खिलने से मौसम सुहावना रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक राज्य में मौसम साफ रहेगा और धूप निकलने से तापमान में थोड़ी वृद्धि होगी। हालांकि, नौ सितंबर से मौसम में एक बार फिर बदलाव आएगा। इस दौरान पलामू प्रमंडल, गुमला और लोहरदगा समेत कई जिलों में बादल छाने और झमाझम बारिश होने का अनुमान है।

2 प्रतिशत कम हुई बारिश

फिलहाल मानसून के सुस्त पड़ने से बारिश की कमी बढ़कर दो फीसदी पर पहुंच गई है, जिसे सामान्य माना जाता है। वहीं, रांची में अब तक 972.2 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है, जो सामान्य औसत (855.9 मिमी) से 14 प्रतिशत अधिक है। राज्य में तीखी धूप के चलते अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

नदी में डूबने से 3 की मौत

लगातार हो रही बारिश से नदियां भी अपने उफान पर हैं। झारखंड के चतरा जिले में शुक्रवार को तड़गू नदी में नहाने गए तीन लड़कों की डूबने से मौत हो गई। आठ घंटे तक चलाए गए तलाशी अभियान के बाद तीसरे लड़के का शव बरामद किया गया। हादसे के बाद दो लड़कों के शव बरामद कर लिए गए थे। पुलिस के अनुसार, घटना सुबह करीब 10 बजे जिले के घुरनाडीह गांव में हुई। सदर थाना प्रभारी अनिल उरांव ने बताया कि सत्यम कुमार (12) का शव बरामद कर लिया गया है, जो अपने दो दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था और लापता हो गया था। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से अन्य दो लड़कों के शव बरामद कर लिए गए थे, जबकि लापता लड़के की तलाश जारी थी।

मृतकों की हुई पहचान

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान प्रिंस कुमार (16) और अंश प्रकाश (11) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि नदी किनारे से दो साइकिल, तीन जोड़ी चप्पल, दो बैग और अन्य सामान भी बरामद किया है। चतरा के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) मोहम्मद जाहूर आलम ने कहा कि तीनों पीड़ितों के परिजनों को आपदा राहत कोष के तहत मुआवजे के तौर पर चार-चार लाख रुपये दिए जाएंगे।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें
Hindi Newsझारखंड न्यूज़5 दिन बाद फिर बदलेगा झारखंड का मौसम, इन जिलों में होगी झमाझम बारिश; IMD का अलर्ट