Jharkhand weather update Thunderstorm rain likely over parts of from Feb 19 पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा झारखंड का मौसम, 5 दिन होगी बारिश; मौसम विभाग का ताजा अपडेट, Jharkhand Hindi News - Hindustan
Hindi Newsझारखंड न्यूज़Jharkhand weather update Thunderstorm rain likely over parts of from Feb 19

पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा झारखंड का मौसम, 5 दिन होगी बारिश; मौसम विभाग का ताजा अपडेट

पश्चिमी विक्षोभ के पूर्व की ओर बढ़ने के कारण झारखंड के मौसम में बदलाव देखा जाएगा। मौसम विभाग ने कहा है कि राज्य में 5 दिन बिजली गिरने के साथ ही बारिश होने की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान भी बढ़ेगा, जिससे गर्मी का अहसास होगा।

Subodh Kumar Mishra पीटीआई, रांचीMon, 17 Feb 2025 04:16 PM
share Share
Follow Us on
पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा झारखंड का मौसम, 5 दिन होगी बारिश; मौसम विभाग का ताजा अपडेट

पश्चिमी विक्षोभ के पूर्व की ओर बढ़ने के कारण झारखंड के मौसम में बदलाव देखा जाएगा। मौसम विभाग ने कहा है कि राज्य में 5 दिन बिजली गिरने के साथ ही बारिश होने की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान भी बढ़ेगा, जिससे गर्मी का अहसास होगा।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि झारखंड के कई हिस्सों में 19 फरवरी से गरज के साथ बारिश और बिजली चमकने की संभावना है। उन्होंने बताया कि मंगलवार से राज्य के अधिकांश हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहेंगे और अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।

मौसम विभाग के सोमवार को जारी बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटों में राज्य भर में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। हालांकि चतरा में न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा में न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं, राजधानी रांची में न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक है।

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने बताया कि मंगलवार से झारखंड के कुछ हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के पूर्व की ओर बढ़ने और निचले स्तरों पर उत्तर-दक्षिणी गर्त के कारण 19 और 20 फरवरी को झारखंड में गरज के साथ छींटे पड़ने और हल्की बारिश होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि बिजली गिरने और छिटपुट बारिश की गतिविधियां 23 फरवरी तक जारी रह सकती हैं।

अगला लेखऐप पर पढ़ें