मोंथा ने किया टाटा, बादल छंटते ही ठंड दिखाएगी अपने तेवर, 6 डिग्री तक गिरेगा पारा
मौसम विभाग के अनुसार मोंथा तूफान का असर झारखंड से लगभग खत्म हो चुका है। संताल के कुछ हिस्सों में रविवार को भी बादल छाए रह सकते हैं। रांची का अधिकतम तापमान शनिवार को 26.8 डिग्री रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहा।

राजधानी रांची समेत राज्य में आज से ठंड बढ़ सकती है। राजधानी व राज्य के विभिन्न हिस्सों में सुबह के दौरान धुंध या कोहरा छाया रहेगा। लेकिन धूप खिलने के बाद आसमान साफ और मौसम शुष्क होगा। आसमान में बादल छंटने के साथ ही अगले चार दिनों से दौरान न्यूनतम तापमान में पांच से छह डिग्री तक की कमी आ सकती है। इससे सुबह के दौरान लोगों को कनकनी का अहसास होगा।
मौसम विभाग के अनुसार मोंथा तूफान का असर झारखंड से लगभग खत्म हो चुका है। संताल के कुछ हिस्सों में रविवार को भी बादल छाए रह सकते हैं। रांची का अधिकतम तापमान शनिवार को 26.8 डिग्री रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब पांच डिग्री अधिक चल रहा है। जबकि अधिकतम सामान्य तापमान से एक से तीन डिग्री अधिक है।
अभिषेक आनंद, वैज्ञानिक, मौसम विभाग ने बताया कि रांची समेत राज्य के अधिकांश जिलों से आज बादल छंट जाएंगे। आसमान में आंशिक बादल के साथ मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा। संताल के कुछ जिलों में बादल छाए रहने और छिटपुट बारिश्ह ने के आसार हैं।


