झारखंड में मौसम का कहर! बिजली गिरने से एक की मौत; एक घायल
- झारखंड में मौसम का कहर लगातार जारी है। खराब मौसम की वजह से चतरा जिले के हंटरगंज प्रखंड के 1 गांव के व्यक्ति की वज्रपात होने से मौत हो गई।

झारखंड में मौसम का कहर लगातार जारी है। खराब मौसम की वजह से चतरा जिले के हंटरगंज प्रखंड में एक गांव के व्यक्ति की वज्रपात होने से मौत हो गई। इस घटना में उनका भतीजा बुरी तरह घायल हो गया है। घायल भीतजे को इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।
कैसे हुआ हादसा
घटना रविवार को सुबह हुई। घटना के दौरान चाचा-भतीजे महुआ चुन रहे थे। महुआ चुनने से पहले मौसम खराब था। इस दौरान बिजली गिरी और अमरेश सिंह पर के पास बिजली गिरी और उससे झुलसने के कारण एक की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, बारिश के दौरान दोनों पानी से बचने के लिए एक पेड़ के नीचे छिप गए। इस दौरान बिजली गिरने से एक की मौत हो गई।
बता दें कि झारखंड का मौसम पिछले कुछ दिनों से खराब चल रहा है। 11 अप्रैल को पूरे झारखंड में बारिश और तेज हवाओं के साथ ही ओलावृष्टि हुई। इसके बाद प्रदेश के कई इलाकों में बर्फ की सफेद चादर जम गई। बर्फ चादर और तेज हवाओं के कारण प्रदेश के तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिली है।